फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kargil martyr's death anniversary The police did not allow fair

कारगिल शहीद की पुण्यतिथि पर  पुलिस ने नहीं होने दिया मेला

Mon, 22 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  वजीरगंज/बगरैन।
अमर उजाला ब्यूरो  वजीरगंज/बगरैन। Updated Mon, 22 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kargil martyr's death anniversary The police did not allow fair
पुण्य तिथि - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति, सीएम, पीएम से पुलिस की शिकायत करेगा शहीद का भाई 
विज्ञापन

कारगिल शहीद हरिओम सिंह की पुण्य तिथि पर उनके शहीद स्थल पर प्रतिवर्ष लगने वाला मेला इस बार पुलिस प्रशासन की हठधर्मिता की भेंट चढ़ गया। शहीद के घरवालों के अनुमति मांगने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने न तो अनुमति दी और न ही मेला लगने दिया। इससे आक्रोशित घरवाले वहीं पर धरने पर बैठ गए। 

ग्राम इटौआ के शहीद हरिओम सिंह के कारगिल में शहीद होने के बाद कुछ दिन तक तो पुलिस तथा प्रशासन ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस, उनकी पुण्यतिथि पर लगने वाले मेले में शिरकत की और शहीद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए, लेकिन जल्दी ही उनका देशप्रेम समाप्त हो गया। बीते 10 वर्षों से पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी राष्ट्रीय पर्वों पर भी शहीद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने नहीं पहुंचे। गांव वाले और शहीद के परिवार वाले शहीद स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित करते हैं। यही नहीं परिवार के लोग गांव वालों की मदद से 20 अगस्त को होने वाली उनकी पुण्यतिथि पर दो दिवसीय मेले का आयोजन भी करते हैं, लेकिन इस वर्ष भी आवेदन के बावजूद मेले की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने न तो टेंट लगने दिया न ही लोगों को भजन कीर्तन तथा जागरण करने की ही अनुमति दी। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। शहीद हरिओम सिंह के भाई तिलक सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने शहीद की शहादत का अपमान किया है। इसके लिए वह पुलिस प्रशासन के कृत्य की बड़े अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति को भी शिकायत भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed