फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Karautiya village in darkness for five days; villagers stage protest.

Budaun News: पांच दिन से अंधेरे में करौतिया गांव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 Jul 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Karautiya village in darkness for five days; villagers stage protest.
करौतिया गांव में पांच दिन बिजली न आने से परेशान ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए। संवाद
सिलहरी। विकासखंड सालारपुर के गांव करौतिया में पांच दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। सालारपुर बिजलीघर के सिलहरी द्वितीय फीडर से जुड़े इस गांव में सप्लाई न मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बिजली अव्यवस्था को लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से घरों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन ने विद्युत ट्रांसफॉर्मर से तार काट दिए हैं। उन्हें जोड़ने की एवज में लाइनमैन रुपये मांग रहा है। ट्रांसफॉर्मर पर लटके तारों और बदहाल लाइनों को देखकर ग्रामीणों में बिजली निगम की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन


बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बिजली बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में आरिफ, शकील, नसीरुद्दीन, शहंशाह, दिलावर, आस मोहम्मद, आसे, अली, सदाम, नरगिश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को ट्रांसफॉर्मर में एक फेस में बिजली नहीं आने की सूचना मिली थी, बारिश की वजह से लाइनमैन नहीं पहुंच पाया। अब लाइनमैन ठीक कर रहा है। अगर ठीक नहीं हुई तो शुक्रवार को नया ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया जाएगा। - नीरज, अधिशासी अभियंता प्रथम विद्युत निगम

कछला सहित 32 गांव में 29 घंटे से बिजली गुल



- इनवर्टर-बैटरी डाउन, ऑनलाइन काम ठप, लोग परेशान



संवाद न्यूज एजेंसी



बदायूं। नगर पंचायत कछला क्षेत्र में बिजली व्यवस्था फिर लड़खड़ा गई। बुधवार दोपहर 12 बजे से बृहस्पतिवार शाम 5 बजे तक करीब 29 घंटे तक कछला नगर पंचायत सहित 32 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।



बिजली न आने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। नगर पंचायत कछला में बृहस्पतिवार को अधिकांश ऑनलाइन काम ठप रहे। दुकानदार ग्राहकों को बैठाकर बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम चार बजे तक सप्लाई न आने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा।



लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जब इतने लंबे समय तक बिजली गायब रही। पहले भी कई बार 24 घंटे से अधिक समय तक सप्लाई ठप रह चुकी है। विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बारिश में भी लाइनमैन और अधिकारियों की लापरवाही से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।



इधर, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र गौतम ने बताया कि लाइन में खराबी आ गई थी। बृहस्पतिवार की शाम लाइन को दुरुस्त कराकर सप्लाई शुरू करा दी गई।








बारिश में हुए फॉल्ट, कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रही ठप



बदायूं। बृहस्पतिवार को बारिश ने कई क्षेत्रों की बिजली गुल कर दी। कई क्षेत्रों में बारिश की वजह से फॉल्ट हो गए।



विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता (प्रथम) नीरज ने बताया कि जलभराव वाले इलाकों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए एहतियातन बिजली बंद की गई थी। शहर के अन्य हिस्सों में कार्यशाला, कचहरी उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई लगातार जारी रही। बारिश के दौरान कहीं-कहीं एलटी लाइन में फॉल्ट की शिकायतें भी आईं, जिन्हें कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत ठीक कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed