{"_id":"649c90097c54c6a33d043904","slug":"kanwariyas-will-not-be-hit-by-thorns-or-pebbles-badaun-news-c-4-1-194074-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कांवड़ियों को कांटा लगेगा न कंकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कांवड़ियों को कांटा लगेगा न कंकड़
विज्ञापन
बिरुआबाड़ी मंदिर के निकट इसी सड़क पर पड़े कंकड़ों से होकर गुजरते हैं कांवड़िए। संवाद
सावन के मद्देनजर तैनात किए आठ नोडल सफाई कर्मचारी, कछला गंगा घाट से पूरे कांवड़ मार्ग की होगी सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सावन मास की तैयारियों में जुट गए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाएं मजबूत की जा रहीं हैं। कछला गंगा घाट से लेकर कांवड़ियों के रास्ते में साफ सफाई के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए 118 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं, साथ ही आठ नोडल सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।
सावन के महीने में कछला गंगा घाट से लेकर पूरे जिले में कांवड़ियों का रैला चलेगा। खासतौर पर बरेली और उसावां रोड पर कांवड़ियों का आना जाना ज्यादा रहेगा। बदायूं के अलावा बरेली, पीलीभीत और आसपास के कई जिलों के कांवड़िए सावन में कछला गंगा घाट पहुंचते हैं। यहां गंगा स्नान करते हैं और यहां से कांवड़ लेकर रवाना होते हैं।
पूरे सावन भर कांवड़ियों का आना-जाना रहता है। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी खूब रहती है। इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। दावा है कि इस बार कहीं भी गंदगी नहीं रहने दी जाएगी। जहां भी कांवड़िया रुकेंगे, वहां भी सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- --
कांवड़ियों के रूट पर ठीक कराए जाएंगें नल
इस सावन मास में पेयजल व्यवस्था भी ठीक रहेगी। कांवड़ियों के रास्ते में जो भी सरकारी नल खराब पड़े हैं। उनकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। उनके रास्ते में तमाम गांव पड़ते हैं। इससे उन नलों की मरम्मत ग्राम पंचायत की ओर से कराया जाएगा।
-
इधर से गुजरते हैं कांवड़िया
- बरेली-पीलीभीत के कांवड़िया बरेली रोड से होते हुए शहर के बाईपास या खेड़ा नवादा से काली सड़क होते हुए नौशेरा, उझानी से कछला पहुंचते हैं।
- बरेली-पीलीभीत के कांवड़िए उझानी से शहर के बाईपास या लालपुल होते हुए काली सड़क, कोतवाली, खेड़ा नवादा होकर लौटते हैं।
- पटना देवकली शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़िए कछला से उझानी, लालपुल, कचहरी, डीएम रोड होते हुए उसावां रोड पर जाते हैं या फिर ओवरब्रिज होकर उसावां रोड पर जाते हैं।
- गौरी शंकर गुलड़िया शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों का रूट कछला, उझानी, बाईपास या शहर के लालपुल से खेड़ा नवादा होते हुए आंवला रोड का रहता है।
-
सावन में साफ सफाई के लिए 118 सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है। आठ नोडल सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वे सफाई व्यवस्था पर ध्यान रखेंगे। रास्ते में जहां भी सरकारी नल खराब हैं, उनकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। पेयजल व्यवस्था ठीक कराई जा रही है।
- श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ