फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwar Yatra: Route diversion from 8 pm tonight

कांवड़ यात्रा : रूट डायवर्जन आज रात आठ बजे से

Fri, 18 Jul 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Route diversion from 8 pm tonight
मेडिकल कॉलेज ​स्थित तिराहे पर वाहनों को रोकती यातायात पुलिस। संवाद
बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होगा। प्रशासन ने इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पहले की तरह शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार रात आठ पांच बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। शहर के अंदर से फर्रुखाबाद, दातागंज होकर शाहजहांपुर, उसावां, अलापुर के लिए जाने वाले भारी वाहनों को पटेल चौक पर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


--

ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान

- शाहजहांपुर से अलीगढ़ को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान वाया नरौरा होकर जाएंगे।


- बरेली से कासगंज के लिए जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान वाया अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।



- मुरादाबाद से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान वाया अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।


- मुरादाबाद से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन बिसौली वाया म्याऊं-उसावां होते हुए जाएंगे।



- कासगंज से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन दातागंज से उसावां होते हुए निकाले जाएंगे।


- बरेली को जाने वाली रोडवेज बसें व अन्य हल्के वाहन नवादा चौकी से कुंवरगांव होते हुए जाएंगे।



- बदायूं से कासगंज व दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें व अन्य वाहन नवादा चौकी से सहसवान, अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।


- बदायूं से शाहजहांपुर जाने वाली रोडवेज बसें व वाहन दातागंज तिराहा से जलालाबाद होते हुए जाएंगे।



- बदायूं शहर से एटा व अलीगढ़ जाने वाले वाहन जालंधरी सराय रोड से शेखुपुर-कादरचौक होते हुए जाएंगे।

--
सीसीटीवी कैमरे से कांवड़ियों की रखी जाएगी निगरानी
एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कांवड़ मार्ग 146 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग पर 366 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर 35 धार्मिक स्थल हैं। वहां पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके अलावा पांच कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। कांवड़ क्षेत्र को छह जोन व 32 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा मार्ग पर पांच वॉच टाॅवर भी बनाए गए हैं। खुराफातियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में कांवड़ रक्षक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed