फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwar Yatra begins July 30; permission required to set up camps.

Budaun News: कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से, शिविर लगाने के लिए अनुमति होगी जरूरी

Thu, 02 Jul 2026 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra begins July 30; permission required to set up camps.
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते जिला​धिकारी। स्त्रोत सूचना
बदायूं। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर डीएम अवनीश राय ने बुधवार दोपहर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी विभागों को 25 जुलाई तक यात्रा और घाटों से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 24 अगस्त तक चलेगी। डीएम ने कहा कि अधिकारी कांवड़ मार्ग का प्राथमिकता से निरीक्षण कर मार्ग को सुगम बनाएं। कछला सहित जनपद के 6 घाटों पर लाखों श्रद्धालु आते हैं, इसलिए घाटों पर सफाई, पार्किंग, प्रकाश, सीसीटीवी, शौचालय, गोताखोर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम व बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

वहीं गंगा घाट पर वॉच टॉवर गुणवत्ता वाले बनाएं। डीएम ने कहा कि शिविर सड़क से 10-15 फुट दूर लगाएं। इसके संचालक के लिए राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाएं। सभी शिविरों की अनुमति लेना अनिवार्य होगी। सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री कांवड़ यात्रा कराने के प्रयास करें। डीएम ने एसडीएम से डीजे संचालकों संग बैठक कर ऊंचाई का मानक तय करने को कहा। डीजे पर सिर्फ धार्मिक गीत बजेंगे। इसके लिए शांति समिति की बैठकें भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के रूट डायवर्जन के लिए एआरएम रोडवेज व वैकल्पिक मार्ग के लिए पुलिस को निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। मदिरा की दुकानों पर शासन के निर्देश लागू होंगे। पीडब्ल्यूडी व निकाय टूटे हुए मार्ग की मरम्मत करेंगे। विद्युत खंभों पर प्लास्टिक व ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग कराने के लिए विद्युत निगम अधिकारियों को निर्देश दिए।
निराश्रित गोवंश के लिए कैटल कैचर लगाने के निर्देश सीवीओ को दिए। कलक्ट्रेट, सभी तहसीलों व निकायों में कंट्रोल रूम बनेंगे। घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनेंगे। बैठक में सीडीओ गामिनी सिंगला, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


331 किमी लंबा है कांवड़ यात्रा मार्ग
जनपद में कांवड़ यात्रा मार्ग 331 किमी लंबा है। 123 शिवालय इसके अंतर्गत आते हैं। कांवड़ यात्रा के शिविरों के भोजन की नियमित जांच होगी। 106 सिविल डिफेंस कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे।



एसडीएम सदर बनाए गए मेला अधिकारी
एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि एसडीएम सदर को मेला अधिकारी बनाया है। यात्रा के दौरान 3, 10, 17 व 24 अगस्त को सोमवार पड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त 11 अगस्त को भी सोमवार को शिवरात्रि पर स्नान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed