फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kanwad

कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराएं

Fri, 31 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Fri, 31 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
kanwad
डीएम ने कछला स्थित पुल पर शोपीस के रूप में लगी लाइटों सुचारू करने की जिम्मेदारी लोनिवि प्रांतीय खंड के एक्सईएन को सौंपी। हिदायत दी है कि लाइटों को चालू कराकर नगर पंचायत कछला को हैंड ओवर की जाएं। घाट पर कंट्रोल रूम सहित वाच टावरों, मोटरबोट नावों, नाविकों तथा गोताखोरों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सुरक्षित स्नान घाट, बैरीकेडिंग कर रस्सी लगाने तथा खतरे के निशान पर लाल झंडे आदि लगाने का कार्य जिला पंचायत को दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि कर्मचारियों की दो पालियों में डयूटी लगाई गई है। सभी अधिकारी शुक्रवार शाम से सोमवार रात्रि तक अपनी अपनी डयूटी को भली भांति अंजाम दें। यदि कोई अनुशासन का पालन नहीं करता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्षों द्वारा डीजे और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र किराए पर देने वाले दुकानदारों को दिए गए नोटिस का अक्षरश: पालन करना होगा।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रियों के लिए रोड तय
कछला स्थित गंगा घाट से गंगा जल लेकर थाना सहसवान, मुजरिया की ओर जाने वाले श्रद्धालु बिल्सी रोड तिराहा से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। थाना उसावां, अलापुर, ककराला की ओर जाने वाले श्रद्धालु तथा उनके छोटे वाहन कछला से लाल पुल तिराहे कचहरी होते हुए मंडी चौकी चैराहा होते हुए, बरेली की ओर जाने वाले श्रद्धालु कोतवाली के सामने पथिक चौक एवं नवादा चौराहा होते हुए, आंवला बरेली की ओर जाने वाले बदायूं नगर, नवादा चैराहा होते हुए आंवला तिराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं रहेगा यातायात डायवर्ट
पूरे श्रावण मास के प्रत्येक शुक्रवार की दोपहर से सोमवार की रात्रि तक यातायात भी डायवर्ट रहेगा। फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर से आगरा, दिल्ली को जाने वाले भारी वाहनों को उसावां म्याऊं चौकी से डहरपुर दातागंज देवचरा, भमोरा, आवंला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा तथा अलीगढ़ होते हुए गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा। इसी प्रकार बरेली से कासगंज, आगरा, दिल्ली को जाने वाले भारी वाहनों को भमोरा, आवंला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा तथा अलीगढ़ होते हुए मुरादाबाद से कासगंज, आगरा, दिल्ली को जाने वाले भारी वाहनों को बिसौली, सहसवान, गुन्नौरा, नरौरा तथा अलीगढ़ होते हुए तथा मुरादाबाद, चन्दौसी से फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर को जाने वाले भारी वाहनों को बिसौली से आंवला, भमौरा, देवचरा, दातागंज, डहरपुर म्याऊं तथा उसावां होते हुए, कासगंज आगरा, दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली, फर्रूखाबाद जाने वाले वाहनों को अलीगढ़, नरौरा होकर सहसवान बिसौली, आंवला, भमौरा, देवचरा, दातागंज, डहरपुर, म्याऊं तथा उसावां होते हुए बरेली को जाने वाली रोडवेज बसें, अन्य हल्के वाहनों को नवादा चौकी से कुवरगंाव, आवंला, अलीगंज, गैनी अखा, राम गंगा लाल फाटक होते हुए निकाला जाएगा। बदायूं से कासगंज, आगरा दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें तथा अन्य हल्के वाहनों को रोडवेज बस स्टैंड से खेड़ा नवादा चौकी से बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा अलीगढ़ होते निकला जाएगा। बदायूं से फर्रूखाबाद जाने वाली रोडवेज बसें तथा अन्य हल्के वाहनों को रोडवेज बस स्टैड से पुलिस लाइन चैराहे से होते हुए ओबरब्रिज से मण्डी तिराहा से जाना होगा। बदायूं नगर, बाहरी जिलों एटा, अलीगढ़ जाने वाले हल्के वाहनों को जालंधरी सराय रोड से शेखूपुर, कादरचौक, कादरगंज होते हुए गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed