फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kanvr

कांवड़िया रहें सावधान!

Sun, 02 Aug 2015 08:07 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 02 Aug 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सावन का महीना शुरू हो गया है। गंगा में ऊपरी डेमों से पानी निरंतर बढ़ रहा है। यह असर है पहाड़ों पर हुई वर्षा का। हरिद्वार से छोड़ा गया पानी निरंतर वृद्धि करता आगे बढ़ रहा है। पानी डूब क्षेत्र में फैलता जा रहा है। गंगा और बांधों के बीच क्षेत्र को डूब क्षेत्र कहा जाता है। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा कछला घाट पर भी अधिक जल स्तर होने के कारण सावधान रहना होगा।  
गंगा में पानी की बढ़ोत्तरी की जानकारी गंगा के ऊपरी बांधों से छोड़े गए पानी से जानी जाती है। गंगा इस समय उफान पर है और डूब क्षेत्रों में गंगा के पानी का फैलाव हो रहा है। बाढ़ खंड का कंट्रेाल रूप इस पर लगातार नजर रखे हुए है। रामगंगा जहां स्थिर बनी हुई है, वहीं गंगा उफान मार रही है। नरौरा और बिजनौर डेम से भी गंगा में पानी बढने की सूचनाएं जारी हो रही हैं।  
विज्ञापन

-----
फसलों को नष्ट कर चुकी है गंगा
सहसवान क्षेत्र में और उसहैत क्षेत्र में गंगा और बांधों के बीच की दूरी अधिक होने के कारण गंगा का फैलाव इन क्षेत्रों में सर्वाधिक हो रहा है। इस क्षेत्र में किसानों की फसले हैं जो गंगा के विस्तार लेते ही नष्ट हो जाती हैं। इस क्षेत्र में फिलहाल पानी बढ़ने से इन फसलों पर तबाही के बादल मंडराने लगे हैं। गंगा लगातार विस्तार लेती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गंगा में छोड़े गए पानी की स्थिति
नरौरा डेम-     34,952 क्यूसेक
बिजनौर डेम-   56,923 क्यूसेक
हरिद्वार डेम-    67,803 क्यूसेक
-----
गंगा का जलस्तर मीटर गेज पर 162.65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed