फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kanvr

जलाभिषेक करने को निकल पड़े कांवड़िए

Sat, 01 Aug 2015 07:37 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 01 Aug 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
kanvr

विज्ञापन
 सावन महीना के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए घरों से निकले कांवड़ियों की टोली ने शनिवार को कछला गंगाघाट पर पहुंच कर कांवड़ भरकर मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। बरेली- मथुरा हाईवे पर बम-बम भोले की गूंज के बीच कांवड़िए भक्ति संगीत की धुन पर थिरकते नजर आए। इलाके से होकर निकले कांवड़ियों की टोलियों में बरेली ओर पीलीभीत जिले के शिवभक्त की संख्या सर्वाधिक रही।
कछला गंगाघाट से कांवड़ भरने का सिलसिला यूं तो पूर्णिमा वाले दिन से शुरू हो गया, लेकिन शनिवार सुबह में शिवभक्तों की संख्या में इजाफा होने लगा। शिवभक्तों ने घाट पर ही कांवड़ पूजन किया। मंत्रोच्चार भी किया गया। कछला से बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए टोलियां बनाकर चले कांवड़ियों ने रास्ते में डीजे साउंड सिस्टम का लुत्फ उठाया। ज्यादातर टोलियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लाउडस्पीकर भी लगे दिखे। शिवभक्तों ने ट्रॉलियों पर सवार होकर डांस भी किया।
विज्ञापन

कांवड़ियों की टोली में शामिल शिवभक्तों का दुकानदारों ने हौसला बढ़ाया। शिवभक्तों में बरेली के श्यामलाल ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को वह अपनी टोली के साथ शिवालय में जलाभिषेक करेंगे। उधर, कांवड़ियों को रास्ते में दो-तीन स्थानों पर जलपान भी कराया गया। कुछेक टोलियां तो अपने साथ राशन सामग्री लेकर चली हैं। ऐसी टोलियों ने रास्ते में रुककर खाना भी बनाया। सेवा-सत्कार के लिए समाजसेवी भी नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ में बूढी मां को बैठा निकला श्रवण कुमार
उझानी। वृद्धा प्रभा देवी की कांवड भरकर जलाभिषेक करने की इच्छा पूरी करने के लिए उसका श्रवण कुमार भी निकल पड़ा है। बरेली में देवचरा थाना क्षेत्र के गांव भुड़िया के रामऔतार ने कांवड़ भी कुछ इस तरह से तैयार कर आगे अपनी मां को बैठाया तो पीछे रास्ते में जरूरत का वह सामान रख लिया जो दो दिन तक काम आएगा। कांवड़ में प्रभा को बैठाकर जलाभिषेक के लिए कछला से चले रामऔतार ने बताया कि उसकी पत्नी भी कदम से कदम मिलाकर उसके साथ है। रामऔतार के बेटे तेजपाल और मनीष ने भी कांवड़ यात्रा के दौरान दादी के सेवा का संकल्प लिया है। कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते भर लोगों ने श्रवण कुमार की वास्तविक भूमिका में नजर रामऔतार के हौसले की तारीफ की। उनका कहना है कि कलयुग में रामऔतार एक और मिसाल बन गया।
------
पुलिस ने अतिक्रमण मुक्त कराया कांवड़ियों का रूट
उझानी (बदायूं)। मुख्य बाजार से होकर निकले कांवड़ियों के रूट को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए शनिवार को पूरे दिन कोतवाली पुलिस मशक्कत करती नजर आई। पुलिस ने अल्टीमेटम की समय सीमा खत्म होते ही ज्यादातर स्थानों को अतिक्रमणमुक्त करा दिया।
दुकानों के आगे सड़क किनारे रखे सामान को हटवाने के लिए पुलिस पूर्वाह्न में पहुंची। पुलिस ने खासकर घंटाघर चौराहे के आसपास खोमचा और फल विक्रेताओं को टिकने नहीं दिया। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर रखा सामान भी पुलिस कर्मियों ने हटवा दिया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी कि अगर फिर से किसी ने सड़क किनारे दुकानों का सामान रखने का प्रयास किया तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने बाजार में अस्थायी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे सामान रखकर बेचने वालों को एक दिन की मोहलत देकर छोड़ा था। मोहलत की समय सीमा शुक्रवार शाम को ही समाप्त हो गई थी। इधर, कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि कांवड़ियों के रूट को हर हाल में अतिक्रमणमुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed