{"_id":"57a5f7a74f1c1b356a2b8aba","slug":"kanvd-the-wire-touches-the-loudspeaker","type":"story","status":"publish","title_hn":" कांवड़ के लाउडस्पीकर से छू गए बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ के लाउडस्पीकर से छू गए बिजली के तार
ब्यूरो /बदायूं
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछला गंगाघाट से शनिवार को निकले कांवड़ वाहनों में अधिकतर पर लाउडस्पीकर और डीजे साउंड सिस्टम ने शनिवार को बिजली विभाग और पुलिस को मुश्किल में डाल दिया। मेन मार्केट में मेटाडोर वाली कांवड़ बिजली के तारों की चपेट में आ गई। वाहन से कुछेक कांवड़िए कूद पड़े। कोतवाल ने एसडीओ को कॉल कर सप्लाई बंद करा दी। इसे लेकर मार्केट में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
मामला दोपहर बाद का है।बरेली के कांवड़ियों की कुछेक टोलियां ट्रकों और मेटाडोरों पर लगे लाउडस्पीकर और डीजे साउंड सिस्टम के साथ मेन मार्केट में पहुंची। वाहनों पर सजावट भी की गई थी। पुलिस ऐसे वाहनों को मंडी मोड़ के पास रोकर बाइपास के रास्ते निकाले जाने की कांवड़ियों को सलाह भी दी लेकिन कांवड़ियों ने पुलिस की सलाह मानने से इंकार कर दिया। अशफाक तिराहे के पास बरेली के कांवड़ियों की मेटाडोर पर लगे लाउडस्पीकर बिजली के तार से छू गए। हादसे से आशंकित कई कांवड़ियों मेटाडोर से कूद पड़े।
कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने एसडीओ को कॉल कर सप्लाई बंद करा दी। सप्लाई बंद कराए जाने से हादसा होने से टल गया। चश्मदीद लोगों की मानें तो इस बार सावन महीना में निकाली झांकियों में शनिवार को जो शिवभक्त निकले उनके साथ कई वाहनों को ऊंचाई तक सजाया गया था।
विज्ञापन
इंसेट
ट्रैक्टर से गिरे दातागंज के कांवड़िए का पैर टूटा
कछला गंगाघाट से जल भरकर चली दातागंज के कांवड़ियों की टोली में शामिल रामसिंह का 17 वर्षीय पुत्र आनंद मंडी समिति के पास अपने ही ट्रैक्टर से गिर पड़ा। उसका पैर ट्रॉली की चपेट में आ गया। मौके पर ही बेहोश कांवड़िया आनंद को उसके साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। डॉक्टर ने बताया कि आनंद का पैर टूट गया है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी पीठ में भी चोट आई है।