{"_id":"692c8ccab51f8fc0790af449","slug":"kanha-gaushala-will-be-built-will-get-rid-of-stray-animals-badaun-news-c-123-1-sbly1006-151947-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बनेगी कान्हा गोशाला, छुट्टा पशुओं से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बनेगी कान्हा गोशाला, छुट्टा पशुओं से मिलेगी निजात
विज्ञापन
बिल्सी के नैथुआ रोड पर वह भूमि जिसपर गौशाला का निर्माण होगा। संवाद
बिल्सी। नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से सड़क-सड़क भटकते छुट्टा पशुओं से परेशान लोगों की मुसीबतें अब कम होने जा रही हैं। शासन ने बिल्सी नगर में एक कान्हा गौशाला के निर्माण को मंजूरी देते हुए इसके लिए करीब सवा करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
यह गोशाला नगर पालिका की नैथुआ रोड पर स्थित खाली पड़ी भूमि पर बनाई जाएगी। निर्माण कार्य के पूरा होते ही नगर में खुलेआम विचरण कर रहे आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। नगर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही थी। सुबह-शाम बाजारों तथा मुख्य मार्गों पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा बना रहता था, जिससे यातायात बाधित होता था।
कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर अब स्वीकृति मिल गई है। कान्हा गोशाला के निर्माण से न सिर्फ सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को नियंत्रण में लाया जा सकेगा, बल्कि उन्हें उचित देखभाल, चारा-पानी और चिकित्सकीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
गोशाला में पशुओं के लिए सुरक्षित शेड, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सकीय देखभाल कक्ष, चारे का स्टोर और कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि शासन द्वारा स्वीकृत करीब सवा करोड़ रुपये की धनराशि से उच्च गुणवत्ता वाली गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। पालिका की टीम ने भूमि का निरीक्षण कर लिया है और निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही भूमिपूजन कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इधर, पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने बताया कि गोशाला शुरू होने के बाद नगर में घूमने वाले सैकड़ों आवारा पशुओं को यहां सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे लोगों को सड़कों पर हो रही बाधा और दुर्घटनाओं से काफी हद तक निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि उक्त गोशाला में करीब 200 से अधिक पशुओं को रखा जा सकेगा।