फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kalyan Singh Chowk's 50 foot road still incomplete

Budaun News: कल्याण सिंह चौक की 50 फुट सड़क अब तक अधूरी

Thu, 23 Feb 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh Chowk's 50 foot road still incomplete
उझानी में कल्याण सिंह चौक के पास से गुजरते वाहन। संवाद
उझानी (बदायूं)। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़े बाईपास के बदायूं मोड़ पर बने चौक के एक छोर पर सड़क के खस्ताहाल 50 फुट टुकड़े को लेकर पीडब्ल्यूडी गंभीर नजर नहीं आता। अफसरों को चौक की अहमियत के बारे में भी पता है। ऐसा भी नहीं कि पीडब्ल्यूडी के अफसर चौक के आसपास से होकर गुजरे नहीं हों। डर हादसा होने पर प्रतिमा को लेकर भी है। अफसरों ने गड्ढों में पत्थर की टुकड़ी तो डलवा दी लेकिन इसके बाद कोई काम नहीं कराया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने बदायूं मोड़ पर कल्याण सिंह चौक का सौंदर्यीकरण करीब 30 लाख रुपये से कराया था। चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा भी लगवाई गई है। पांच जनवरी को चौक का लोकार्पण हुआ था। सौंदर्यीकरण के बाद चौक के आसपास की सड़क दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की रही। चूंकि के एक छोर पर सड़क चौड़ी है, लेकिन बरातघर वाले छोर पर करीब 20 फुट चौड़ा 50 फुट का हिस्सा नहीं बना है। चौक से रोजाना भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं, इससे सड़क के अभाव में गड्ढे भी हो गए।
विज्ञापन

पिछले दिनों इन गड्ढों में पत्थर फिर उसके ऊपर पीली बालू डाल दी गई। वाहनों की रफ्तार में बालू तो उड़ गई है। पत्थर नुकीले हो गए हैं। बदायूं से दिल्ली की ओर जाते समय कोई वाहन बेकाबू हुआ तो प्रतिमा के चपेट में आने की आशंका भी बनी हुई है। बरातघर होने से लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, आगरा, बरेली समेत कई शहरों को जाते हैं वाहन
- उझानी बाईपास पर बना कल्याण सिंह चौक बरेली-मथुरा हाईवे के अलावा दिल्ली रोड काे भी जोड़ता है। दिल्ली-बदायूं, बरेली-मथुरा, बरेली-जयपुर, आगरा-बरेली आदि समेत कई शहरों के लिए निजी और सवारी वाहन इसी चौक से होकर निकलते हैं। रोडवेज बसों के लिए तो यही रास्ता सबसे मुफीद है। मालवाहक वाहन भी राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के बीच हाईवे से होकर आते-जाते हैं। पालिका और पीडब्ल्यूडी के अफसर इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं।
वर्जन
- चौक के पास सड़क के खस्ताहाल टुकड़े की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के अफसरों को पालिका की ओर से अवगत कराया जा चुका है। चूंकि, चौक हाईवे से जुड़ा है, इसलिए जल्द ही विभागीय अफसरों से बात करेंगे। मरम्मत तो हर हाल में होनी है। - अब्दुल सबूर, ईओ


कल्याण सिंह चौक पर बरातघर वाले छोर पर सड़क का छोटा सा टुकड़ा बनना है। इसे लेकर दिक्कत है। इस पर पिछले दिनों पत्थर की टुकड़ी भी डाल दी गई है। जल्द ही सड़क बना दी जाएगी। इसे लेकर विभाग के अफसरों से बात कर ली है। - देवेंद्र सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed