{"_id":"576c2d5d4f1c1bd532b481f8","slug":"kallu-said-first-shot-the-inspector-was-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्लू बोला, पहले दरोगा ने मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्लू बोला, पहले दरोगा ने मारी थी गोली
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा सर्वेश कुमार यादव के हत्यारोपी कल्लू का कहना है कि पहली गोली दरोगा ने उस पर चलाई। जिसके बाद उसके साथी नन्हें और कमुरद्दीन ने दरोगा पर फायर कर दिया। कल्लू बोला कि दरोगा जी ने पिस्टल से उसकी जांघ पर दो गोली मारी। जिससे वह बाइक से नीचे गिर गया, इसके बाद उसके साथियों ने गोली चलाई और बाइक लेकर फरार हो गए। कल्लू की हालत गंभीर है, उसकी जांघ में एक गोली फंसी हुई है, घर वाले अब तक आए नहीं और पुलिस ने अभी अस्पताल को ऑपरेशन करने की इजाजत नहीं दी है।
कल्लू ने बताया कि अचानक दरोगा और सिपाही ने उसकी मोटर साइकिल के सामने अपनी अपाचे लगा दी थी। जब उन्होंने फायर किया तो मैं नीचे गिर गया, साथी भड़क गए। कल्लू के बाएं पैर की जांघ में दो गोली लगी। एक बाहर निकल गई जबकि दूसरी अब तक पैर में है। 24 घंटे बीत चुके हैं, जिस कारण अब उसकी हालत गंभीर हो रही है। अस्पताल बिना घायल के परिवार की अनुमति के ऑपरेशन नहीं कर सकता।