{"_id":"683b5578bbeeb0e8d10d2077","slug":"kalash-yatra-will-be-taken-out-today-before-pran-pratishtha-badaun-news-c-123-1-bdn1006-140354-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज निकाली जाएगी कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज निकाली जाएगी कलश यात्रा
विज्ञापन
कुंवरगांव। नगर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज हो गई हैं। एक से आठ जून तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन होगा। इससे पहले एक जून को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में नगर के लोग शामिल हो सकेंगे। कलश यात्रा में पीले वस्त्र में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।
कलश यात्रा एक जून की सुबह आठ बजे मंदिर से निकलेगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पर आएगी। इससे पहले मंदिर में पंचांग पूजा का कार्यक्रम होगा। उसके बाद महिलाएं कलश में जल भरकर मुख्य मार्ग से होते हुए साप्ताहिक बाजार चौराहा, खाटू श्याम धाम मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, विद्युत उपकेंद्र, होली चौक, शिव मंदिर, ग्राम देवता मंदिर, रामलीला, गायत्री मंदिर से गुजरते हुए ठाकुरद्वारा मंदिर में प्रवेश करेंगी। श्रीराम दरबार, श्री राधा- कृष्ण, श्री लक्ष्मी नारायण, मां गायत्री, श्री गणेश, श्री शनिदेव महाराज की मूर्तियों का जलाभिषेक गंगा जल सहित अन्य द्रव्यों के माध्यम से किया जाएगा।
दो से पांच जून तक ग्रह पूजन व अखंड हवन और मूर्ति अधिवास का आयोजन प्रतिदिन सुबह आठ बजे से आरंभ होगा। छह जून को दोपहर दो बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सात जून को सुबह आठ बजे सभी मूर्तियों की विधि विधान व मंत्रोचारण के साथ प्राण- प्रतिष्ठा की जाएगी। उसी दिन दोपहर में प्रसाद वितरण होगा। आठ जून दोपहर 11 बजे से शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रबंधक डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह, शैलेंद्र पाल सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।