फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kakora mela

ककोड़ा मेला : आज पहुंच जाएगा टेंट

Tue, 09 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
kakora mela
मेला स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंची जिपं अध्यक्ष वर्षा यादव। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रुहेलखंड के मिनी कुंभ ककोड़ा मेले की तैयारियों युद्ध स्तर पर हैं। आगरा से आने वाला टेंट मंगलवार को मेला स्थल पहुंच जाएगा। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरअसल, इस बार बाढ़ के कारण मेला आयोजन का काम देरी से शुरू हो सका है। मेला आयोजन और उसके स्वरूप को लेकर कई दिन तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने डीएम दीपा रंजन के साथ पिछले दिनों निरीक्षण किया। उस वक्त कुछ स्थानों पर बाढ़ का पानी भरा था। बाद में मेला आयोजन को लेकर स्थिति साफ हो गई। मेला स्थल पर काम काफी तेजी से चल रहा है। सड़कों का काम लगभग पूरा हो चुका है। गौर करने वाली बात यह है कि उस वक्त जमीन गीली और दलदली होने की बात कही जा रही थी, लेकिन सोमवार को जब जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं तो उनकी गाड़ियों ने आसानी से गंगा घाट तक का सफर तय कर दिया। मंगलवार से मेला स्थल पर टेंट लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ दुकानदार भी पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन

तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने जिला पंचायत के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि मेला की भव्यता में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को दुकानदारों के लिए भी किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चौबीस घंटे चल रहा काम, लाइटिंग की व्यवस्थाएं भी शुरू
मेला स्थल पर इन दिनों चौबीस घंटे काम चल रहा है। रात में काम में रुकावट न आए इसके लिए छोटे जनरेटरों को सहारा लिया जा रहा है। इसके साथ ही मेले में मंगलवार को टेंट का काम शुरू होने के साथ डेकोरेशन और लाइटिंग का काम भी चालू हो जाएगा। इसके लिए बड़े जनरेटरों की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed