फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kakora mela

शासन तक पहुंची शिकायत तो मेला स्थल के लिए दौड़े अफसर

Sun, 31 Oct 2021 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
kakora mela
मेला स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रुहेलखंड के मिनी कुंभ ककोड़ा मेले के आयोजन को लेकर प्रशासन और जिला पंचायत के स्तर पर हो रही हीलाहवाली के बीच शनिवार को नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता और शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात की। शासन स्तर से मेले के आयोजन को गंभीरता से लिया गया तो देर शाम प्रशासन और जिला पंचायत के अधिकारियों ने एक बार फिर ककोड़ा मेला स्थल तक की दौड़ लगाई।
विज्ञापन

दरअसल, शासन स्तर से मेला आयोजन की अनुमति मिलने के बाद भी जिला पंचायत ने मेले की तैयारियां शुरू नहीं कीं। गंगा में बाढ़, स्नान घाटों पर कटान और मेला स्थल पर जलभराव का हवाला दिया गया। इसके बाद डीएम दीपा रंजन ने प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग और बाढ़ खंड की टीम गठित की। इस टीम ने भी मेला स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रतिकूल रिपोर्ट दी। इस बीच मेला आयोजन की मांग भी जोर पकड़ने लगी। डीएम से लेकर मंडलायुक्त तक ज्ञापन दिए गए। इसके बाद डीएम दीपा रंजन और जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने भी मेला स्थल का निरीक्षण किया। बावजूद इसके मेला का स्थल और स्वरूप तय नहीं हो सका।
विज्ञापन

प्रशासन और जिला पंचायत के इस रवैये से नाराज नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता और शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य शुक्रवार को ही लखनऊ रवाना हो गए। शनिवार को यहां उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पंचायती राज मंत्री से मुलाकात कर मेला आयोजन की मांग के साथ आयोजन को लेकर हो रही हीलाहवाली के बारे में भी बताया। इसके बाद शनिवार देर शाम एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, एएमएस जिला पंचायत सत्यपाल और सीओ उझानी ने मेला स्थल का निरीक्षण किया । सूत्रों का कहना है कि रविवार को मेला आयोजन को लेकर स्थिति साफ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कुर्मी समाज के युवाओं ने डीएम, एएमए से मुलाकात कर मेला आयोजन की मांग की
बदायूं। मेला आयोजन की मांग को लेकर शनिवार को भी कुर्मी समाज के युवाओं ने डीएम दीपा रंजन और एएमए से मुलाकात की मेला आयोजन की मांग की। उनका कहना था कि धार्मिक और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मेला का आयोजन होना चाहिए।

मेला आयोजन की मांग कर रहे युवा मंच संरक्षक संदीप राठौर, आलोक राठौर, अभिनव राठौर व ध्रुवदेव गुप्ता का कहना है कि निरीक्षण के दौरान गंगातट मेला आयोजन के लिए उपयुक्त पाया गया है। युवा मंच टीम भी अधिकारियों के साथ शनिवार को मेला स्थल पर पहुंची थी। कई किमी तक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मेला लगाने में कोई समस्या नहीं है। युवाओं ने डीएम और एएमए से मेला लगवाने की मांग की। इस मौके पर सुमित शर्मा, अंकित सिंह, सूर्यांश पटेल, देव कुमार आदि रहे। मेला ककोड़ा सेवा समिति अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा ने भी डीएम को ज्ञापन देकर मेला आयोजन की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि सदियों से मेला ककोड़ा लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। मेला से धार्मिक और जनभावनाएं जुड़ी हुई हैं। जनभावनाओं का सम्मान होना चाहिए। इस मौके पर गौरव पाठक, दिनेश शर्मा, विवान यदुवंशी, कौशल राठौड़, मनीष राठौड़, शिवकुमार, विभांशु दत्त, रितेश उपाध्याय, हिमांशु गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed