{"_id":"6929e8bbde92820cde01fcac","slug":"kadar-chowk-higher-primary-school-topped-in-the-sub-junior-girls-category-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151815-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सब जूनियर बालिका वर्ग में कादरचौक उच्च प्राथमिक विद्यालय रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सब जूनियर बालिका वर्ग में कादरचौक उच्च प्राथमिक विद्यालय रहा अव्वल
विज्ञापन
उप्र ग्रामीण खेल लीग के तहत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
- फोटो : संवाद
बदायूं। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से उप्र ग्रामीण खेल लीग के तहत खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें शुक्रवार को शेखूपुर विधानसभा की बालक-बालिकाओं की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की विधायक खेल स्पर्धा जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। सब जूनियर बालिका वर्ग में कादरचौक उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालिका वर्ग की वॉलीबॉल स्पर्धा में कादरचौक उच्च प्राथमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में ब्लॉक जगत की कथरा टीम विजेता रही, वहीं जूनियर बालक वर्ग में भी कथरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर बालक वॉलीबॉल वर्ग में कथरा विजेता और कादरचौक उच्च प्राथमिक विद्यालय उपविजेता रहा। वहीं, एथलेटिक्स और कुश्ती मुकाबलों में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर बालिका लंबी कूद में छाया प्रथम रहीं। कुश्ती 45 किग्रा वर्ग में कोमल ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर 400 मीटर पुरुष वर्ग में सूर्य और महिला वर्ग में सुधा विजेता बने।
विज्ञापन
जूनियर बालिका लंबीकूद में पायल, जबकि सब जूनियर बालिका लंबीकूद में सागोपी प्रथम रहीं। गोला फेंक सब जूनियर बालक वर्ग में विशाल विजेता बने। 200 मीटर जूनियर महिला वर्ग में पूनम, जूनियर बालक वर्ग में अजय, तथा सीनियर महिला वर्ग में खुशबू ने पहला स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर जूनियर महिला वर्ग में प्रीति, जूनियर पुरुष वर्ग में आशुतोष व सीनियर वर्ग में छाया विजेता रहीं।
जूनियर बालिका 100 मीटर में पूनम और सब जूनियर 100 मीटर में सूरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के प्रति सजग रहने और बड़ी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम, कनिष्ठ सहायक राहुल चौबे, क्षेत्रीय युवक अधिकारी कांति प्रसाद, रंजीत, अनुज, नरेंद्र, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे।

उप्र ग्रामीण खेल लीग के तहत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। - फोटो : संवाद