{"_id":"692498babfab2b1927079076","slug":"kadar-chowk-got-first-place-in-kho-kho-and-dahgawan-got-first-place-in-400-meter-race-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151572-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खो-खो में कादरचौक और 400 मीटर दौड़ में दहगवां ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खो-खो में कादरचौक और 400 मीटर दौड़ में दहगवां ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
आईटीआई में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। खो-खो में कादरचौक और 400 मीटर दौड़ में दहगवां ने पहला स्थान हासिल किया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जिले की कादरचौक, दातागंज, दहगवां, बिल्सी, बिसौली और बदायूं की टीमों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। खो-खो में प्रतिभागियों ने दमखम और फुर्ती का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कादरचौक की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही महिला और पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
जीत के बाद कादरचौक की टीम के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, एथलेटिक्स 400 मीटर दौड़ में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर रेस में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दहगवां के रवि ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और शानदार गति के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।