{"_id":"64b5a3e9b865885e3304c8c9","slug":"kachhala-gangaghat-is-filled-with-the-faith-of-shiva-devotees-badaun-news-c-123-1-bdn1004-1028-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिवभक्तों की आस्था से कछला गंगाघाट सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिवभक्तों की आस्था से कछला गंगाघाट सराबोर
Tue, 18 Jul 2023 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
उझानी/कछला (बदायूं)। सोमवती अमावस्या और सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर हो उठा। भारी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद घाट पर पूजा-अर्चना की। राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत आगरा, मथुरा, कासगंज, हाथरस आदि जिले के अलावा बदायूं, बरेली के श्रद्धालु भी कम नहीं दिखे। दोपहर बाद तक घाट हर-हर गंगे से गूंजता रहा।
गंगाघाट पर स्नान करने के लिए रविवार देर रात से श्रद्धालु आने शुरू हो गए थे। निजी वाहनों और ट्रेन के जरिये पहुंचे श्रद्धालुओं ने सोमवार तड़के से डुबकी लगाई। आसपास जिलों के श्रद्धालुओं ने भी हर-हर गंगे की गूंजे के साथ स्नान किया। इस दौरान शिवभक्त भी स्नान करते रहे। शिवभक्तों ने घाट पर कांवड़ पूजन भी किया।
दुकानदारों ने बताया कि सोमवती अमावस्या की वजह से श्रद्धालुओं की सावन महीना में अब तक की सर्वाधिक भीड़ रही। भीड़ अधिक होने की वजह से खासकर महिलाओं को कपड़े बदलने के दिक्कत हुई। घाट पर अस्थायी चेंजरूम कम पड़ गए। गंगा किनारे के आश्रमों में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। संत-महात्माओं को दक्षिणा भेंट की गई। कुष्ठ आश्रम में मौजूद महिला-पुरुषों को भोजन कराया गया।
विज्ञापन
महर्षि कश्यप घाट पर पुलिस की बंदिश टूटी
पुलिस प्रशासन ने कासगंज जिले के छोर वाले महर्षि कश्यप घाट पर कांवड़ियों के स्नान करने पर बंदिश लगा दी थी। इसके विरोध में घाट के दुकानदारों ने रविवार को धरना भी दिया था। सोमवती अमावस्या का स्नान करने के लिए सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ घाट की ओर चली गई। इसके बाद वहां डुबकी लगाने का दौर शुरू हो गया।
बरेली-मथुरा हाईवे पर पुल पार पांच किमी तक लगा जाम
श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ ही निजी वाहन भी कम नहीं थे। बरेली-मथुरा हाईवे पर बसों और ट्रकों की आवाजाही पर रोक है, सड़क पर बेतरतीब खड़े निजी वाहनों की वजह से पुल पार कासगंज जिले की सीमा में सुबह नौ बजे जाम लग गया। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गोला कुआं तक जाम लगा रहा। बाइक सवार और पैदल श्रद्धालुओं को निकलने में दिक्कत हुई। करीब तीन घंटे बाद आवागमन सुचारु हो पाया।