{"_id":"331181b9a10f27db1c81032653535a45","slug":"kabja-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद दबंगों ने किया कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद दबंगों ने किया कब्जा
badaun
Updated Fri, 02 Jan 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज तहसील के गांव हजरतपुर में रास्ते के नंबर पर दबंगों ने कब्जा कर निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया है। समूह के रूप में कब्जे का यह मामला तहसील प्रशासन के संज्ञान में आने पर भी नहीं रुक रहा है। इस अवैध निर्माण में मिलीभगत की शिकायत भी की गई है।
विज्ञापन
दबंगई और भूमि कब्जे के मामले में बदनाम तहसील दातागंज एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां हजरतपुर में रास्ते पर लोगों ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इस मामले में एक बार लेखपाल रामसेवक रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। यही नहीं इस भूमि विवाद का न्यायिक तहसीलदार के यहां मुकदमा भी चल रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार गांव में रास्ते की भूमि श्रेणी-6 संख्या 363 रास्ता का नंबर है। डीएम को भेजी गई शिकायत में संबंधित ग्राम की भूमि का नक्शा भी पेश किया गया है। डीएम को दी गई शिकायत में कहा गया है कि पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने निर्माण रुकवाकर जांच के आदेश किए थे। इस भूमि पर फिर निर्माण कार्य होने पर गांव के नरेश, राम खिलौना, सुआलाल, रामसिंह यादव, हरवंश सिंह मौर्य, जसवीर सिंह आदि ने जांच कराकर निर्माण कार्य रुकवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य रास्ता की भूमि ही हो रहा था। जिसे रुकवाया गया है। कभी पूर्व में पट्टा कर दिया गया था लेकिन इस भूमि का विक्रय नहीं किया जाना चाहिए। पिछले एक एसडीएम ने पट्टा निरस्तीकरण को भी लिखा है। उच्चाधिकारी संज्ञान लेंगे तब ही यह निरस्तीकरण होगा।
विज्ञापन
- ओपी तिवारी, एसडीएम, दातागंज