{"_id":"5810b0a04f1c1bcf75bc3e6b","slug":"jwellaraies-and-pots-in-bazaar-for-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजायनर बर्तनों और ज्वैलरी से सजा धनतेरस का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजायनर बर्तनों और ज्वैलरी से सजा धनतेरस का बाजार
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
डिजायनर बर्तनों और ज्वैलरी से सजा धनतेरस का बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धन की देवी लक्ष्मी के आगमन की तैयारियों को लेकर मनाए जाने वाले धनतेरस त्योहार की तैयारियों को लेकर बाजार सज गए हैं। इस बार बाजार में डिजायनर ज्वैलरी के साथ ही डिजायर बर्तनों की खासी रेंज मौजूद हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर धनतेरस के लिए स्टॉक जुटा लिया है, अब उसे सजाने की तैयारी चल रही है।
धनतेरस पर शायद ही कोई ऐसा परिवार हो जहां पर कुछ नया खरीदा न जाता है। पहले जहां लोग दो चार बर्तन खरीदकर त्योहार मना लेते थे। वहीं, इस बार लोग बर्तनों के सेट खरीद रहे हैं। इसमें चौकोर डिजायन और डमरू की डिजायन वाली कटोरी, गिलास, थाली आदि शामिल हैं। इन डिजायनर बर्तनों के साथ कुकर, पीतल के दीपक आदि बर्तनों की लंबी रेंज मौजूद है। इस बार सबसे ज्यादा मांग कॉपर और स्टील मिक्स बर्तनों की हो रही है। इस बारे में शहर के पुराना बाजार में स्थित अजय बर्तन भंडार के मालिक अजय बताते हैं कि वह थोक का काम करते हैं और इस बार न सिर्फ दुकानदार बल्कि तमाम ग्राहक तो बर्तनों की बुकिंग कराकर रख गए हैं, जो धनतेरस पर ले जाएंगे।
सुभाष चौक के पास स्थित किराना स्टोर के मालिक अविनाश बताते हैं कि इस बार बाजार में नारियल झाडू़ 10 से 30 रुपये तक मौजूद हैं। वहीं, फूलझाड़ू 50 रुपये से 80 तक मौजूद है। इस बार प्लास्टिक की झाडू़ है, जिसकी कीमत 160 रुपये है।
विज्ञापन
दाम बढ़ने के बाद भी बंपर बिक्री की उम्मीद
बदायूं। इस धनतेरस पर बीती वर्ष की तुलना की जाए तो सोने में 4400 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी में सात हजार रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई है। बावजूद इसे सोने-चांदी के आभूषणों की सेल हो रही है। शहर के बड़ी ज्वैलर्स शॉप पर तो तमाम ग्राहक चांदी के सिक्के, स्टेच्यु और चांदी के बर्तन अभी से खरीद रहे हैं। साथ ही सोने और हीरे के आभूषणों की बिक्री भी हो रही है। इस बारे हरसहायमल श्यामलाल सर्राफ फर्म के सचित प्रकाश वैश्य ने बताया कि इस बारे डिजायनर आभूषणों की लंबी रेंज मौजूद है। साथ ही बीते दो वर्षों की तुलना मेें इस बार बिक्री ज्यादा होने की उम्मीद है। ऐसा तब है, जब सोने और चांदी के भावों में तेजी चल रही है।