फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Junior Senior class players showed stamina

जूनियर सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 07 Oct 2015 12:07 AM IST
बिल्सी(बदायूं)
बिल्सी(बदायूं) Updated Wed, 07 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Junior Senior class players showed stamina

विज्ञापन

नन्नूमल जैन इंटर कालेज में मंगलवार को जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसके सीनियर वर्ग में गंगादीन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज को विजेता एवं संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज को उप विजेता घोषित किया गया। जबकि बालिका वर्ग में सीनियर एवं सब जूनियर के केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज विजेता रहा। प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज प्रबंधक शरत कुमार जैन ने फीता काट कर किया।

इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जिले के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज, महेश बाल इंटर कॉलेज, भूदेवी वार्ष्णेय  इंटर कॉलेज, एनए इंटर कॉलेज, हरविलास गोयल इंटर कॉलेज उझानी, गंगादीन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।  सब जूनियर बालक वर्ग में संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज को विजेता एवं गंगादीन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज को उप विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह, जिला क्रीड़ा प्रभारी रमेश सिंह, सुधीर यादव, रेखा राठौर, अजय गिरि, उमेश प्रकाश सक्सेना, देवेंद्र सिंह राठौर, राजकमल गुप्ता, सुरेश चंद्र चौधरी, नरेंद्र सिंह त्यागी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed