{"_id":"68682f65774280510b075cd7","slug":"junior-and-sub-junior-sports-competitions-from-eight-badaun-news-c-123-1-bdn1009-142416-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जूनियर और सब-जूनियर खेल प्रतियोगिताएं आठ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जूनियर और सब-जूनियर खेल प्रतियोगिताएं आठ से
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी। संवाद
बदायूं। जिला खेल कार्यालय की ओर से जूनियर व सब-जूनियर बालक-बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आठ जुलाई से शुरू होंगी। सभी प्रतियोगिताएं 13 जुलाई तक चलेगी। इसमें शामिल होने के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया है।
आठ जुलाई को जूनियर बालक वर्ग की बॉक्सिंग और जूनियर व सब-जूनियर बालक-बालिका वर्ग की जिमनास्टिक प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जाएगी। नौ जुलाई को एथलेटिक्स, 10 जुलाई को जूनियर बालक वर्ग की हॉकी और 11 जुलाई को जूनियर व सब-जूनियर बालक-बालिका वर्ग की लॉन टेनिस प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही होंगी। इसके अलावा जूनियर व सब-जूनियर बालक-बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता 13 जुलाई को बीआरबी मॉडल स्कूल में होगी। सभी प्रतिभागियों को अपने आधार कार्ड के साथ समय से प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
वर्जन
- क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जिलास्तर पर प्रतियोगिता कराने के लिए तिथि का निर्धारण किया गया है। आठ से 13 जुलाई तक खेलाें का आयोजन किया जाएगा। - अमित रिछारिया, जिला क्रीड़ाधिकारी