फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Joint Secretary visited wheat purchasing centers, warned employees

Budaun News: संयुक्त सचिव ने गेहूं क्रय केंद्र देखे, कर्मचारियों को चेताया

Thu, 11 Apr 2024 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Joint Secretary visited wheat purchasing centers, warned employees
उझानी मंडी समिति में अ​धिकारियाें के साथ वार्ता करतीं अनीता कर्ण। संवाद
बदायूं/उझानी। केंद्रीय उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव अनीता कर्ण ने बुधवार को बदायूं, उझानी और दातागंज के सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को खरीद के मानक पूरे करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में एक मार्च से गेहूं खरीद केंद्र सक्रिय कर दिए गए हैं, लेकिन खरीद तेजी नहीं पकड़ पा रही है। ऐसा ही हाल प्रदेश के लगभग सभी जिलों का है। इसको लेकर शासन से जांच अधिकारी बनाकर केंद्रीय उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव अनीता कर्ण को भेजा गया। उन्होंने सबसे पहले शहर में मंडी समिति स्थित खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां पर खरीद के संबंध में सभी तैयारियों को देखा।
विज्ञापन

अधिकारियों से कम गेहूं खरीद को लेकर वार्ता की। इसके बाद में उन्होंने उझानी और दातागंज में भी सरकारी क्रय केंद्रोें को देखा। क्रय केंद्र प्रभारियों ने उनको बताया कि जिले में अभी गेहूं की फसल पूरी तरह से पक्की नहीं है। इसकी वजह से अभी गेहूं की आवक कम थी। जल्द ही इसमें तेजी आ जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। क्रय केंद्रोंं पर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। उनके बैठने के लिए छाव और पीने के लिए पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed