फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jmajm rain bloom Farmers face

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Mon, 06 Jul 2015 08:07 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 06 Jul 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन

रविवार की रात से शुरू हुई बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों को धान की रोपाई करने का मौका मिल गया। इसके अलावा देहात क्षेत्र में कई कच्चे मकान भी धरासायी हो गए। वहीं शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर कीचड़ होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें भी उठानी पड़ीं। सोमवार को भी दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। शाम तक बादल छाए रहे।

विज्ञापन

कई दिनों से गर्मी से लोग परेशान थे और वह इंद्रदेवता से बरसात होने की प्रार्थना कर रहे थे। हालांकि मौसम विभाग ने भी सचेत कर दिया था कि तीन दिन तक प्रदेश में भारी बरसात होगी। सो रविवार की रात से ही बरसात शुरु हो गई। रात भर लगातार वर्षा होती रही। सुबह को भी बरसात नहीं थमी। पुलिस लाइन, जीआईसी प्रांगण, रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड, पटियाली सराय, लोचीनगला, नईसराय आदि मुहल्लों में गलियां पानी भरी चल रहीं थीं। लोगों का आवागमन पूरी तरह इन स्थानों पर ठप गया। दिन में भी रुक-रुक कर बरसात होती रही। आज भी नगर पालिका परिषद की सफाई के दावों की पोल खुल गई। नालों की कीचड़ सड़कों पर आ गई जिसकी वजह से लोगों को बरसात रुकने के बाद आवागमन में परेशानी हुई। किसानों का कहना है कि अब तक हुई वर्षा उन्हें मुफीद रही है। किसान खेतों  में काम कर रहा है और धान-ईख आदि की फसल को यह बरसात अच्छी साबित हो रही है।  वहीं, देहात क्षेत्र में रात भर हुई बरसात में कुछ कच्चे मकान गिर गए। बिजली की लाइनें भी टूट गईं जिसकी वजह से देहात क्षेत्र में बिजली की सप्लाई भी गुल हो रही।
विज्ञापन

शहर की रामविहार कालोनी में भी कई स्थानों पर बरसात का पानी भर गया। यहां रहने वाले विनोद गुप्ता के मकान पानी अंदर आ गया। कमरों में पानी के प्रवेश कर जाने से लोग ऊपरी मंजिल पर गए। घर के अंदर रखा सभी सामान भी अस्त-व्यस्त हो गया। घर वालों को पानी के अंदर चारपाई पर बैठकर रात काटनी पड़ी। इसी मोहल्ले में कुछ और भी घरों में पानी प्रवेश कर गया। लोगों ने कहा कि पहले यह समस्या नहीं थी। कुछ प्लाट खाली पड़े हैं उसमें पानी का भराव हो जाने से उनके घरों में आ रहा है। फिलहाल वह परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अधिकांश स्कूलों में रहा रेनी-डे
रविवार की रात भर और आज सुबह से हुई बरसात के कारण शहर के ज्यादातर स्कूलों में बच्चे नहीं पहुंचे। उन्होंने रेनी-डे ही मनाया। कई अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चों को लेने आने वाली गाड़ी भी नहीं आईं। जिसकी वजह से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके। मोहल्ला लोचीनगला में एक खंबे पर करंट उतर आने से गाय की मौत हो गई। कई अन्य लोगों की भी करंट लगा। इससे यहां पर भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना बिजली उपकेंद्र को दी तब इस इलाके की सप्लाई बंद कराई गई। दबतोरी क्षेत्र के गांव मुंसियानगला में एक कच्चे मकान के गिर जाने से उसके मलबे में दबकर तीन सुअरों की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed