फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jewels of the two houses Including stealing cash

दो घरों से जेवरात समेत नकदी चोरी

Tue, 24 Mar 2015 07:11 PM IST
Ujani
Ujani Updated Tue, 24 Mar 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गौतमपुरी में दो घरों में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। चोर नकदी समेत जेवरात समेट ले गए। चोरी के शिकार दोनों गृहस्वामी सगे भाई हैं। गोतमपुरी निवासी कौसर और मौसम खां के घर एक-दूसरे से सटे हैं। सोमवार रात चोर जीना के रास्ते अंदर घुस आए। उस वक्त गृहस्वामी परिजनों समेत सो रहे थे। सबसे पहले कौसर जागा तो उसने कमरे का दरबाजा खुला देख अंदर झांका। अलमारी में रखे उसके 17 हजार रुपया चोर निकाल ले गए। मौसम खां के घर से चोरों ने पत्नी के जेवरात में सोने की चेन, चांदी की पाजेब और अन्य सामान पर से हाथ साफ कर लिया। पड़ोसियों को कौसर और मौसम के घरों में चोरी की भनक लगी तो मौके पर जमघट लग गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास इलाके में सुरागरसी भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कौसर ने अपने और भाई के घर में चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed