फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jewelry and cash stolen after breaking the window of a car parked by the roadside in Budaun

बदायूं: सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर जेवर-नकदी चोरी, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Sat, 12 Sep 2026 03:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 12 Sep 2026 03:00 PM IST
सार

बदायूं में सड़क किनारे खड़ी कार को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने शीशा तोड़कर नकदी-जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Jewelry and cash stolen after breaking the window of a car parked by the roadside in Budaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बदायूं-बरेली मार्ग पर दास डिग्री कॉलेज के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में हुई वारदात ने पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी शेख दिलावर हुसैन के अनुसार, वह अपने कारीगर शिरफराज और चालक आरिफ के साथ कार से बदायूं से मेरठ जा रहे थे। 10 सितंबर की दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर  भूख लगने पर उन्होंने नवादा स्थित दास डिग्री कॉलेज के सामने कार रोक दी। तीनों पास की बिरयानी की दुकान पर खाना खाने चले गए। 
विज्ञापन


खाना खाने के बाद जब वह वापस कार के पास पहुंचे तो पीछे की तरफ का शीशा टूटा मिला। कार के अंदर रखा सामान बिखरा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, अज्ञात चोर कार में रखे जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरों का वजन और नकदी की रकम फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed