{"_id":"685d9a21ec666ed5ab040c8b","slug":"jewellery-worth-two-lakhs-stolen-after-breaking-into-the-house-badaun-news-c-123-1-bdn1011-141886-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में नकब लगाकर दो लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में नकब लगाकर दो लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
उसहैत के खेड़ा जलालपुर में चोरी की घटना के बाद अलमारी का बिखरा पड़ा सामान। संवाद
उसहैत। गांव खेड़ा जलालपुर में बुधवार रात चोरों ने एक घर में नकब लगाकर दो लाख के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाकर नामजद तहरीर दी हैं। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
खेड़ा जलालपुर निवासी प्रीतम उर्फ उर्वेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। सुबह उसे तो देखा कि अलमारी में रखा बक्सा गायब था। बक्से में करीब दो लाख के सोने चांदी के जेवर थे। चोरों ने कमरे के पिछले हिस्से की दीवार में नकब लगाया था। छानबीन करने पर पास के खेत में ही खाली बक्शा पड़ा मिला।
एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित ने जिन दो आरोपियों के खिलाफ चोरी का आरोप लगाया है। उनकी पीड़ित परिवार की एक महिला के संबंध को लेकर रंजिश हैं। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।