फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jewellery worth Rs 4 lakh stolen from a closed house, report filed

Budaun News: बंद घर से चार लाख के जेवर चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 22 Mar 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 4 lakh stolen from a closed house, report filed
उघैती के गांव ​खितौरा में चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर कॉलोनी में 14 मार्च की रात बंद घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर कॉलोनी निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 13 मार्च की दोपहर वह गमी की होली उठाने अपनी ससुराल खरखोली खुर्द गांव गई थी। वह घर के सभी दरवाजे बंद करके गई थी। जब वह 15 मई की शाम लौटी तो घर के सभी ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उनके घर से चोर डायमंड की ईयर रिंग, सोने की तीन जोड़ी ईयर रिंग, चांदी की पाजेब, 1.60 लाख रुपये, घड़ी समेत अन्य महंगा सामान चुरा ले गए थे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन






बंद घर से हजारों का सामान चोरी



उघैती। थाना क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी विकास सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह रुद्रपुर में परिवार के साथ प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार की रात चोर उनके बंद घर की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोर कमरे में से कीमती सामान एवं सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। शुक्रवार को जानकारी मिलने पर वह घर लौटे। यहां पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की छानबीन शुरू कर दी है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed