फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jewelery worth Rs 1.5 lakh stolen along with cash by breaking the lock of the driver's house

Budaun News: ड्राइवर के घर का ताला तोड़कर नकदी समेत डेढ़ लाख के जेवरात चोरी

Sun, 15 Sep 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 15 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 1.5 lakh stolen along with cash by breaking the lock of the driver's house
उझानी में चोरी के बाद ​बिखरे पड़े सामान को दिखाते गृहस्वामी। संवाद
उझानी। बहादुरगंज मोहल्ले की काशीराम काॅलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर ड्राइवर के मकान को खंगाल लिया। इस दौरान चोर नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात ले गए।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। काशीराम कालोनी निवासी मंजीत सक्सेना ड्राइवर हैं। मां और बहन घरेलू कामकाज करती हैं। मां और बहन के जाने के बाद मंजीत दरवाजे पर ताला डालकर चले गए। मंजीत ने बताया कि दोपहर बाद उनकी मां और बहन काम करके लौटीं तो उन्हें दरवाजे का ताला टूटा मिला। उन्होंने अंदर देखा तो कमरे में रखीं दोनों अलमारियों के लॉक टूटे नजर आए। उनका सामान भी बाहर बिखरा पड़ा देख दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन

गृहस्वामी मंजीत शाम को घर लौटे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने गृहस्वामी समेत आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। इसके बाद पीड़ित ने तहरीर सौंपी। मंजीत ने बताया कि चोरी में सोने की दो अंगूठी, चेन, कुंडल और चांदी की पाजेब के अलावा अलमारी से 15 हजार रुपये निकाल ले गए हैं। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed