{"_id":"8837a85275a85be520e4a4d1721de30d","slug":"je-and-contractor-performance-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन
Ujani
Updated Fri, 01 May 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
अशफाक तिराहा से अंबेडकर चौराहे के बीच नवनिर्मित मालियों वाली पुलिया की एप्रोच रोड धंस जाने के मामले में कांग्रेसियों का शुक्रवार का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद के जेई और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री प्रशांत तोष्नीवाल और नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर की अगुवाई पूर्वाह्न में पुलिया के पास जुटे कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। बोले, दो महीना पहले बनी पुलिया की एप्रोच रोड बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का वजन भी सहन नहीं कर पाई थी। एप्रोच रोड धंस जाने के बाद ही निर्माण की गुणवत्ता की कलई खुल गई है। फिर से कोई भारी वाहन निकला तो पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो सकती है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने पालिका के जेई और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजकर ठेकेदार से ठेका की रकम की रिकवरी कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में राजेश भारद्वाज, राजू कश्यप, अनिल गुप्ता, सोनू, धर्मेंद्र कश्यप, सुमंत कुमार, राजकुमार, पप्पू अंसारी, शमशाद अल्वी और रोहित आदि शामिल थे।
विज्ञापन