फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   JD and AD said- take action, CMO is busy saving

Budaun News: जेडी और एडी ने कहा- कार्रवाई करो, सीएमओ बचाने में जुटे

Wed, 17 Apr 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
JD and AD said- take action, CMO is busy saving
बदायूं। बिना अनुमति गाड़ी को ले जाने वाले चालक के खिलाफ जेडी और एडी हेल्थ ने निलंबित करने के लिए सीएमओ से कह दिया है, लेकिन सीएमओ अधिकारियों की बात को दरकिनार कर उसको बचाने का रास्ता तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ को बिना बताए 5 अप्रैल को उन्हीं का चालक मनोज कुमार उनकी सरकारी गाड़ी लखनऊ ले गया था। गाड़ी में जिला अस्पताल से जाने वाले हेपेटाइटिस बी के सैंपल भी बिना अनुमति के चालक ने रख लिए थे। जैसे ही गाड़ी शाहजहांपुर के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक सवार से टकरा गई।
विज्ञापन

चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया था। बाद में सीएमओ को पता लगा, लेकिन इससे पहले उन्हें भी यह जानकारी नहीं थी कि मनोज उनकी सरकारी गाड़ी ले गया है। इसके बाद सीएमओ ने चालक को हटाकर अपने कार्यालय में संबद्ध कर लिया और दूसरे चालक को ड्यूटी पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एके चौधरी जब बदायूं दौरे पर यहां आए तो उन्होंने सीएमओ को सक्षम अधिकारी बताते हुए उनसे चालक की लापरवाही पर निलंबित करने का मौखिक आदेश भी दिया। इसके बाद सीएमओ अब्दुल सलाम ने एडी हेल्थ पुष्पा पंत को भी पत्र भेजकर कार्रवाई करने को कहा, जिस पर उन्होंने भी सीएमओ को ही सक्षम अधिकारी बताया और कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन अब चालक को निलंबित करने के बजाय उसको बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएमओ अब्दुल सलाम का कहना है कि जितना दोष था उतनी कार्रवाई कर दी गई है। चालक को ड्यूटी से हटाकर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed