{"_id":"68a216f1c7a2628d950ebfa1","slug":"jarifnagar-tahirpur-link-road-broken-due-to-rain-water-flow-badaun-news-c-123-1-sbly1001-145240-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरसाती बहाव से टूटा जरीफनगर-ताहिरपुर लिंक रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरसाती बहाव से टूटा जरीफनगर-ताहिरपुर लिंक रोड
विज्ञापन
जरीफनगर-ताहिरपुर लिंक रोड बरसात के दौरान कट गया। संवाद
जरीफनगर। क्षेत्र के ताहिरपुर के पास बरसात के तेज बहाव ने लिंक रोड काट दिया। इससे क्षेत्र के करीब 11 गांवों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यहां पुलिया का निर्माण पहले करा दिया गया होता तो सड़क कटने की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। अब स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जरीफनगर हाईवे से रसूलपुर कला पुल होते हुए आदमपुर और असलौर से मझोरला को यह लिंक रोड जाता है, जो आगे उसमापुर पर जाकर हाईवे से जुड़ता है। लगभग 15 दिन पहले मझोरला निवासी श्रीपाल के खेत के पास यह सड़क कट गई थी। इसके बाद ग्राम ताहिरपुर-जाहिदपुर के समीप रामसिंह के खेत के पास भी तेज बरसाती बहाव के चलते सड़क टूट गई।
अब आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रकेश यादव ने इस समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। गांव ताहिरपुर निवासी श्रीनिवास, रामसहाय, पन्नालाल ने बताया कि जब तक यहां पर पुलिया का निर्माण नहीं कराया जाएगा, तब तक बारिश में हर साल ऐसी समस्या बनी रहेगी।