फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jared Brown's beat the Dataganj Gdrpur

दातागंज के जगदीश ने गदरपुर के भूरा को पछाड़ा

Thu, 11 Feb 2016 07:00 PM IST
वजीरगंज।
वजीरगंज। Updated Thu, 11 Feb 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
Jared Brown's beat the Dataganj Gdrpur
 नगर में चल रहे राष्ट्रीय एकता विराट दंगल में गुरुवार को  पहलवानों में
विज्ञापन
जमकर जोर आजमाइश हुई। कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। पहलवानों के जबरदस्त दांव पेच दिखाए। दर्शकों ने उनकी हौसला अफजाई की।
 
हाईवे स्थित लाला मथुरा प्रसाद की आढ़त परिसर में चल रहे विराट दंगल में गुरुवार को कई मुकाबले हुए। स्थानीय और बाहर से आए पहलवानों ने कुश्तियां लड़ीं। लगभग आधे मुकाबलों में कोई फैसला नहीं हुआ। दातागंज के पहलवान जगदीश ने गदरपुर के भूरा को पांचवें मिनट में लंगड़ी दांव लगाकर चित कर दिया। इसके अलावा दातागंज के भूरा पहलवान ने मथुरा के गोपाल को पलट दांव से,  जुग्गा पहलवान हाथरस ने ज्ञानी गदरपुर को टांग दांव से,  सोनू पहलवान कलियर शरीफ ने ज्ञानी गदरपुर को निकाल दांव से पछाड़ कर जीत हासिल की। शुक्रवार को दंगल में महारानी लक्ष्मी बाई स्टेडियम झांसी की रेनू पहलवान का मुकाबला विक्की अखाड़ा दिल्ली की संजना से होगा।  रेफरी वजीरगंज के खलीफा बिट्टन पहलवान रहे, जबकि आंखों देखा हाल मुकेश पहलवान संडीला हरदोई ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed