फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   janmastami

बच्चे बन गए कृष्ण-कन्हैया और विद्यालय वृंदावन

Sat, 05 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 05 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
janmastami
द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर
विज्ञापन

यहां जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण रूप सज्जा का आयोजन हुआ। शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी याद किया गया। प्रतियोगिता में दीपेंद्र और मयंक प्रथम स्थान पर रहे। इन्हें पुरस्कृत किया गया।
सेक्रेड हार्ट स्कूल
यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही शिक्षक दिवस भी मनाया गया। बच्चों को प्रधानमंत्री की मन की बात भी सुनवाई गई। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जीलॉट पब्लिक स्कूल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फैं सी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। रस्साकसी और पासिंग द प्लो, कुर्सी दौड़ की प्रतियोगिताएं भी हुईं। टीचर्स ने भी इसमें भाग लिया। प्रधानाचार्य विधि कपूर द्वारा शिक्षक दिवस का महत्व बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवदेवी सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय
भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस पर विभिन्न आयोजन हुए। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां पेश कीं। विनय चौहान ने ब्रज गीत गाए। कुलदीप शुक्ला ने कृष्ण चरित्र की गाथाएं सुनाई। विकास की झांकी सर्वोत्तम रही। सतीश शर्मा मुख्यअतिथि तो वेद प्रकाश मुख्य वक्ता रहे। प्रधानाचार्य रामनिवास राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सेंट्रल पब्लिक स्कूल
कृष्ण रूप सज्जा में अदिति, भूमि वर्मा, माही, यशस्वी, विश्वास, दीप्ति, जाग्रति, मंजीत, रोशनी आदि ने रूप धार किए। राधा के रूप में जाग्रति को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने बच्चों को प्रेरणा के प्रसंग सुनाए।
द्रोपदी देवी सरस्वती इंटर कॉलेज
प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान ने कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी जानकारियां दीं। शिक्षक दिवस भी मनाया गया। मुख्य वक्ता राकेश शास्त्री कृष्ण द्वारा अत्याचारियों के वध के बारे में कहानियां सुनाईं। प्रधानमंत्री की बात भी सुनवाई गई। इस अवसर पर पूरा स्टाफ रहा।
श्रीराम सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर  
अरुण से कक्षा अष्टम के बच्चों ने श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया। रुद्र, अर्जुन, अनन्य, नितिन, शिवम, वैष्णवी, रिदिमा, एकता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार बच्चों को पुरस्कृत किया।
राजाराम महिला इंटर कॉलेज
यहां मटकी सजाओ, वेशभूषा और भजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुषमा कथूरिया ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिताओं में मुस्कान, ग्रेसी, झलक, स्नेहा, गुनगुन, रिंकी, पूनम, महक, शीतल आदि को पुरस्कृत किया।
आरबी इंटर कॉलेज, वजीरगंज
मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। सीनियर वर्ग की छात्राओं ने मीनार बनाईञ दिव्या शर्मा मटकी फोडने में कामयाब रहीं। प्रधानमंत्री के मन की बात सुनाई गई। बच्चों ने अपनी-अपनी कक्षाओं को सजाया। कक्षा सज्जा में मानसी व शिवम प्रथम रहे। संस्थापक रामवीर शर्मा और प्रबंधक राममूर्ति देवी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य नेमचंद्र ने सभी का आभार जताया।

बिल्सी के कई स्कूलों में मनाई गई जन्माष्टमी
बिल्सी। नगर आदर्श जनकल्याण मनोकामना पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में आज ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बच्चों ने धूमधाम से मनाया। यहां बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। जिसपर प्रबंधक कृष्ण कुमार ने शादाब, उमाशंकर मीणा, अंजलि, वंशिका, प्रगति, पिंकी को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य गौरव श्रीवास्तव ने बच्चों का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के संबंध में विस्तार से समझाया। इस मौके पर श्यामनरेश यादव, रु चिता रानी, वंदना, परीक्षा सोमानी, शिवम शर्मा, खुशबू माहेश्वरी, प्ऱियका माहेश्वरी, रीना तोमर, गुडिय़ा, आकांक्षा ओझा आदि मौजूद रही। इधर इस्लामियां जूनियर हाईस्कूल में सुदामा-श्रीकृष्ण नाटक का मंचन किया गया। इसके अलावा बच्चों ने अन्य कार्यक्रम भी पेश किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश माथुर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, कैलाश सक्सेना, शाहिना बी, आशा शर्मा, आरती शर्मा आदि मौजूद रही।

बाबा स्कूल में आज मनाया जाएगा जन्मोत्सव
बिल्सी। नगर के उझानी रोड स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल में पाच सिंतबर को श्रीकृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी प्रशासक वीपी सिंह ने दी है।


बच्चों ने नृत्य कर मन मोहा
वजीरगंज। एनआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह पाली ने और प्रबंधक रउफ अहमद ने शुभारंभ किया। राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने कृष्ण के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश शर्मा, शाहनवाज शेख, प्रमोद शाजिय़ा अंसारी, दर्पण यादव का सहयोग रहा। किड जी प्ले स्कूल में प्रबंधक शैलेश वाष्र्णेय तथा गौरव वाष्र्णेय, प्रधानाचार्या कल्पना वाष्र्णेय ने राधकृष्णन जैसे कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने राधा कृष्ण के वेश में नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों तथा बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीक्षा, दीप्ति, साजिया, हिना, खुशबू, प्रगति, रिचा, निखिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed