{"_id":"630127afa4cba61e6e1f9bb6","slug":"janmashtmi-badaun-news-bly4949601128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहुं ओर जन्माष्टमी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहुं ओर जन्माष्टमी की धूम
विज्ञापन
पुलिस लाइन में जन्माष्टमी के मौके पर कार्यक्रम पेश करते वृंदावन के कलाकार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जन्माष्टमी के मौके पर पुलिस लाइन में शुक्रवार रात कार्यक्रम हुए। इनमें बाहर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इधर, शहर में एकादशी की तैयारी भी जोर शोर से शुरू हो गई है।
जिले भर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई, वहीं पुलिस लाइन में वृंदावन से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीडीओ ऋषिराज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिले में एकादशी बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन जिले के हर छोटे से लेकर बड़े मंदिर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर के पास एकादशी को मेले जैसा माहौल होता है।
विज्ञापन
-
बगरैन में धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
बगरैन। फूलडोल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शुभारंभ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने किया। शोभायात्रा यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर बिसौली रोड, शुक्र बाजार, गवा देवत, मुख्य चौराहा, गौरीशंकर मंदिर, जाटव मोहल्ला होते हुए कंकाली मंदिर जाकर संपन्न हुई। खाटू श्याम जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। राजीव पाराशरी, ओमपाल, डॉ. सूरज पाल, लालू सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद
-
ग्रामीण इलाकों में भी रही जन्माष्टमी की धूम
उसावां। राधेश्याम मंदिर, शिव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, बाबा लक्कड़ दास मंदिर, राधा चौक के शिव मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, हनुमान मंदिर, जोरावर महाराज मंदिर सहित गली मोहल्लों में भी लोगों ने छोटे छोटे मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया। रात बारह बजे श्रीकृष्ण जन्म के साथ प्रसाद बांटा गया।
मूसाझाग। गांव लखनपुर, आमगांव, अहोरामई, किसरुआ, कंडेला समेत कई गांवों में मंदिरों को भव्य रूप से सजाकर पूजा अर्चना की गई और भजन कीर्तन भी हुए।
उसहैत। कस्बे में हनुमान मंदिर पर पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप, दातागंज ब्लॉक प्रमुख अंकित कुमार सिंह ने किया। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से रवाना होकर कटरासआदतगंज तिराहा होती हुई महर्षि वाल्मीकि मंदिर, मुख्य बाजार,घास मंडी तिराहा, नगर पंचायत परिसर, कालसेन बाबा मंदिर तिराहा पहुंची। मंदिर के पुजारी बाबा काले गिरि ने प्रसाद वितरण किया।
कादरचौक। जन्माष्टमी के बाद नवमी पर कादरचौक के राधाकांत मंदिर से पालकी शोभायात्रा निकली गई। रमजानपुर में शिव मंदिर से शोभायात्रा निकली, जो गांव में घूमी, इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल रहे। प्रधान पति अब्दुल मुत्तलिव नें शोभायात्रा का स्वागत किया। मोहम्मदगंज, ककोडा, जलालपुर सहित कई गांवों में शंख घंटा बजाते हुए झांकियां निकाली गईं। गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज लभारी के छात्र-छात्राओं ने भी झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली।
बिसौली। दबतोरी रोड स्थित बाईजी मंदिर पर कोतवाल विजेंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। सबसे आगे चल रहे काली अखाड़े के करतब देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर चंद्रपाल शर्मा, संजीव वार्ष्णेय, अभय, राजीव रस्तोगी, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद