फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   jan dhan account

बंद किए निष्क्रिय जनधन खाते, आर्थिक मदद न मिलने पर भड़क रहे खाताधारक

Sun, 19 Apr 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
jan dhan account
दबतोरी। केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन में जनधन खातों में प्रतिमाह पांच सौ रुपये की आर्थिक मदद भेजी जा रही है। ऐसे में हजारों खाताधारक सहायता राशि नहीं मिलने से परेशान हैं। दरअसल, बैंकों ने किसी तरह का लेन-देन न होने के चलते कई बैंक खातों को बंद कर दिया था। शनिवार को दबतोरी स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में एक खाताधारक ने इसी बात को लेकर हंगामा भी कर दिया। सूचना पर यूपी 112 भी पहुंची।
विज्ञापन

बैंक शाखाओं में इन दिनों जनधन खाताधारकों की लाइन लग रही हैं। दबतोरी स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ने भी हजारों की संख्या में निष्क्रिय जनधन खातों को बंद कर दिया था। इन खातों में कोई लेनदेन नहीं हुआ था। दबतोरी की खुशनुमा अपने जनधन खाते से रुपये निकालने बैंक पहुंची, तो उसे पता लगा कि लेनदेन न होने के चलते खाते को बंद कर दिया गया है। इस पर उसने अपने पति शकील को बुला लिया। शकील ने यहां बैंक कर्मचारियों से नोकझोंक शुरू कर दी। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की। जांच करने के लिए यूपी 112 पहुंची। काफी संख्या में ग्रामीणों के जनधन खाते बंद हो चुके हैं। ऐसे में ग्रामीण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जो खाते सक्रिय हैं उन खाताधारकों को ही राशि बांटी जा रही है। शाखा प्रबंधक राजीव कुमार का कहना है कि बैंक की गाइडलाइन के अनुसार जिन खातों में कोई लेनदेन ही नहीं हुआ, उनको बंद कर दिया गया है। जो खाते सक्रिय हैं उन खातों में राशि आई है। इसका वितरण किया जा रहा है। ऐसे में खाताधारकों का बैंक कर्मचारियों से नोकझोंक करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed