फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jan Arogya Mela: Doctors absent; shortage of ARV causes trouble.

जनआरोग्य मेला : डॉक्टर नदारद, एआरवी की कमी बनी परेशानी

Sun, 26 Jul 2026 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela: Doctors absent; shortage of ARV causes trouble.
म्याऊ पीएचसी पर मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेला के दौरान दवाएं लेने पहुंचे मरीज। संवाद
बदायूं। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। फैजगंज बेहटा, म्याऊं और दबतोरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 164 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हालांकि, कहीं डॉक्टर की अनुपस्थिति तो कहीं एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की कमी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी। डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की। मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजगंज बेहटा में दोपहर दो बजे तक 80 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 20 मरीजों की विभिन्न जांचें की गईं, जिनमें एक व्यक्ति मलेरिया पॉजिटिव मिला। डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर फार्मासिस्ट निशाकर शर्मा ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं लिखीं, जबकि स्टाफ नर्स पूनम ने दवा वितरण किया। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका कुशवाहा ने करीब दो दर्जन मरीजों का होम्योपैथिक उपचार किया। वार्ड बॉय सचिन गुप्ता ने पर्चे बनाए और लैब टेक्नीशियन जावेद अहमद ने टीबी मरीजों को दवा वितरित की।
विज्ञापन


23 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गंगवार के नेतृत्व में 23 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बीमारी के अनुसार निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डॉक्टर ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता अपनाने और समय पर उपचार कराने के लिए भी जागरूक किया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरवी के अभाव में लौटे कुत्ता और बंदर काटने के मरीज
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपराह्न एक बजे तक 61 मरीजों ने उपचार कराया। अधिकांश मरीज जुकाम, बुखार, बदन दर्द और एलर्जी से पीड़ित थे। 36 मरीजों की विभिन्न जांचें कराई गईं, जिनमें आठ लोगों का शुगर स्तर सामान्य से अधिक पाया गया, जबकि हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टाइफाइड और पीलिया की अन्य जांचें सामान्य रहीं। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई गई।

हालांकि, केंद्र पर एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध न होने से कुत्ता और बंदर काटने के कई मरीजों को बिना टीका लगाए लौटना पड़ा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि जिले से सीएचसी को भी आवश्यकता से कम एआरवी मिल रही है। पर्याप्त आपूर्ति होते ही दबतोरी स्वास्थ्य केंद्र को भी वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी। संवाद

जनआरोग्य मेला में कौन-कौन स्टाफ नहीं पहुंचा, इसके बारे में पता कराया जाएगा। साथ ही स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed