फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jam creates hurdle for customers

इस जाम ने तो कर दिया जीना मुहाल

Tue, 19 Sep 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Tue, 19 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jam  creates hurdle for customers
जाम - फोटो : अमर उजाला
शहर में जाम के झाम से हर कोई परेशान है। जाम की खास वजह सड़कों पर फैला अतिक्रमण है। दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सामान फैलाए रहते हैं तो वहीं आगे रोड पर ठेला, रिक्शा या टेंपो खड़ा रहता है। रोडवेज के आसपास की सड़कें तो बसों का अड्डा बनी हुई हैं। प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका अतिक्रमण हटाने के दावे तो करते हैं, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं होता। शहर का कोई भी प्रमुख चौराहा हो या बाजार यहां सुबह से देर शाम तक हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। 
विज्ञापन


यहां रोडवेज बसें लगाती हैं जाम 
शहर का भीड़भाड़ वाला इलाका लावेला चौक, रोडवेज चौराहा और पुलिस लाइन चौराहे तक जबरदस्त जाम रहता है। यहां रोड पर परिवहन निगम और प्राइवेट बसें खड़ी रहती हैं। सड़क पर ही फलों के ठेले खड़े होते हैं। रोडवेज चालक अक्सर दो बसें बराबर में खड़ी करके सवारियां बैठाते और उतारते हैं। यह हालत तब है जब रोडवेज से सटी हुई पुलिस चौकी है। कभी कभार पुलिस वाले डंडे फटकार कर बसों का इधर-उधर हटवा देतें हैं तब जाम खुल जाता है। वरना सुबह हो या शाम हमेशा जाम ही रहता है। वहीं वाटर वर्क्स जाने वाली सड़क पर प्राइवेट टैक्सी स्टैंड हैं। यहां की गाड़ियां भी जाम की एक वजह बनती हैं। 
विज्ञापन


यहां अक्सर लगता है जाम 
इंदिरा चौक, कचहरी तिराहा और दातागंज तिराहा होकर भारी वाहन गुजरते हैं। इस रोड पर दुकानों के आगे सामान फैला रहता है उसके आगे फड़ या ठेला लगा रहता है, नगर पालिका ने कई बार अभियान चलाया, लेकिन केवल नाम के लिए। यहां अतिक्रमण से अक्सर जाम लग जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर बना लीं पक्की दुकानें  
इस रोड पर जबरदस्त अतिक्रमण है। यहां दुकानों के आगे सामान फैैला रहता है। उनके आगे सड़क पर ठेले खड़े रहते हैं। अतिक्रमण यहां तक है कि जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के सामने तो लोगों ने सड़क पर पक्की दुकानें बना रखी हैं। 


नाम का अभियान 
नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। योजना में लावेला चौक, इंदिरा चौक, रोडवेज बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण हटाना शामिल है। दो दिन शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया भी गया, लेकिन केवल नाम के लिए। इससे जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed