फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   jam

पटेल चौराहे पर ट्रकों की कतार...लगा जाम

Wed, 27 Jul 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
jam
सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहे पर मुरादाबाद की ओर लगी ट्रकों की लाइन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। चार दिन बाद रूट डायवर्जन हटा तो सरदार पटेल चौराहे पर तमाम वाहनों की लाइन लग गई, जिससे जाम लग गया, जिससे लोगों को दिक्कत हुई। मंगलवार शाम कांवड़ियों की आवाजाही बंद होने पर रूट डायवर्जन हटा दिया गया। उसके बाद वाहनों को चौराहे से रवाना किया गया था।
विज्ञापन

सावन के महीने में अक्सर रूट डायवर्जन लागू होने से शहर आने वाले बड़े वाहन सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहे पर आकर फंस जाते हैं। हालांकि पहले सोमवार को कांवड़ियों की ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी। इससे चौराहे पर ट्रक आदि पास करा दिए गए लेकिन दूसरे सोमवार को जिले में ज्यादा भीड़भाड़ रही। इसे देखते हुए शुक्रवार रात ही जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया था। इस दौरान मुरादाबाद, बरेली, एटा, कासगंज और दिल्ली से आए तमाम बड़े वाहनों को पटेल चौराहे पर ही रोक दिया गया। उन्हें शहर में दाखिल होने की अनुमति नहीं थी। इससे शनिवार से लेकर रविवार तक चौराहे पर सैकड़ों वाहन आकर खड़े हो गए। पुलिस ने दो वाहनों को पटेल चौराहे पर ऐसा लगवा दिया था जिससे अन्य वाहन नियम का उल्लंघन नहीं कर सकें। इसके अलावा चौराहे पर पुलिस दिनरात तैनात रही। इससे रूट डायवर्जन का पालन हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर तक कांवड़ियों की खूब आवाजाही रही लेकिन शाम छह बजे के बाद आवाजाही बंद हो गई। इससे मंगलवार शाम करीब सात बजे रूट डायवर्जन हटा दिया गया। उसके बाद वाहनों को एक-एक करके चौराहे से रवाना किया गया। अब चौराहा पूरा खाली हो गया है। बताया जा रहा है कि अब शुक्रवार रात ही जिले में रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed