फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jallupur youth died due to collision with unknown vehicle

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से जल्लूपुर युवक की मौत

Sat, 21 Dec 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jallupur youth died due to collision with unknown vehicle
पोस्टमार्टम हाउस पर गमगीन खड़े मृतक गुड्डू के परिजन। संवाद
दहगवां। मेला देखकर देर रात घर लौट रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। युवक जरीफनगर का रहने वाला था।
विज्ञापन


जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर के रहने वाले जयप्रकाश का 20 वर्षीय बेटा गुड्डू मानसिक रूप से बीमार था। बृहस्पतिवार की शाम गुड्डू गांव के लोगों के साथ दहगवां में चल रहे माधव मेला देखने पैदल ही चला गया। उसे रात दस बजे तक मेले में देखा गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

दहगवां में टिंकू के ढाबे के पास रात करीब 12 बजे किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास कर शव की शिनाख्त कराई। सूचना पर शुक्रवार सुबह परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजन ने बताया कि गुड्डू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह किसी की बात नहीं सुनता था। बृहस्पतिवार रात को अकेले ही मेला देखने घर से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed