{"_id":"61b79f7361e68c5f1438e0b4","slug":"jal-bharaw-badaun-news-bly46913771","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बिल्सी के खैरातीनगर गांव में जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर की ग्राम पंचायत सिध्दपुर चित्रसेन के मजरा खैराती नगर गांव में मुख्य सड़क पर बिन बारिश के जलभराव से मुसीबत हो गई है। जलभराव से जहां लोगों को समस्या हो रही है वहीं गंदे पानी से संक्रामक रोगों के प्रसार की आशंका भी बढ़ गई है। इसी क्रम में सोमवार को नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर गुस्सा जाहिर किया।
वर्तमान में गांव की मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव एवं कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इसके कारण ग्रामीणों को गांव के लोगों को इधर जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। गांव निवासी मनीराम शाक्य का कहना है कि सड़क के निर्माण को लेकर अंबियापुर के बीडीओ को कई बार अवगत कराया है मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान दिया है। इसके कारण स्थिति दिनोंदिन दयनीय होती जा रही है। पिछले छह माह से तो इस सड़क पर कीचड़ एवं दूषित जलभराव होने के अलावा कुछ भी नजर नहीं आता है।
सड़क पर जलभराव के कारण गांव के लोग अक्सर फिसलकर गिर जाते है। वहीं गांव के लोगों को गांव के अंदर जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक गंदगी के कारण गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन करते हुए डीएम से शीघ्र इस सड़क और साइड में नाले का निर्माण कराए जाने की मांग की। मौके पर कई लोग मौजूद रहे। संवाद