फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jains celebrated the knowledge welfare of Mallinath Swami

जैनियों ने मनाया मल्लिनाथ स्वामी का ज्ञान कल्याणक

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jains celebrated the knowledge welfare of Mallinath Swami
बिल्सी के जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को भगवान मल्लिनाथ स्वामी का ज्ञान कल्याणक यहां बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां सर्वप्रथम जैन अनुयायियों ने भगवान जिनेंद्र स्वामी का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की। बाद में पूजा-अर्चना कर मंगल आरती की गई।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन महा समिति के मंडलाध्यक्ष प्रशांत कुमार जैन ने बताया कि भगवान मल्लिनाथ जैन धर्म के उन्नीसवें तीर्थंकर है। जैन धर्म भारत के प्राचीन धर्मों से एक हैं। मल्लिनाथ का जन्म मिथिलापुरी के इक्ष्वाकु वंश में मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी को अश्विन नक्षत्र में हुआ था। इनकी माता का नाम माता रक्षिता देवी और पिता का नाम राजा कुंभराज था। इनके शरीर का वर्ण नीला था जबकि इनका चिह्न कलश था। इनके यक्ष का नाम कुबेर और यक्षिणी का नाम धरणप्रिया देवी था। जैन धर्मावलंबियों के अनुसार भगवान श्री मल्लिनाथ स्वामी के गणधरों की कुल संख्या 28 थी। इनमें अभीक्षक स्वामी इनके प्रथम गणधर थे। इस मौके पर अनिल जैन, अरविंद जैन, नीलम जैन, ज्योति जैन, मानसी जैन, शालिनी जैन, दीपिका जैन, आराध्या जैन, स्तुति जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed