फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jail inmates showing skills in repairing electronic equipment

Budaun News: इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मरम्मत में हुनर दिखा रहे जेल के बंदी

Tue, 10 Oct 2023 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 10 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Jail inmates showing skills in repairing electronic equipment
बदायूं। बदायूं जेल के बंदी जरी-जरदोजी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मरम्मत में भी अपना हुनर दिखा रहे हैं। अब जेल प्रशासन को अपने उपकरणों की मरम्मत के लिए किसी मिस्त्री को तलाशना नहीं पड़ रहा है। जेल में ही बल्ब से लेकर पंखा और अन्य उपकरणों की मरम्मत कराई जा रही है। उन्हें केवल उपकरणों का सामान लाकर दे दिया जाता है। इसके बाद बंदी मरम्मत करके उपकरण को ठीक कर देते हैं।
विज्ञापन

जेल में कौशल विकास योजना के तहत 18 जुलाई से 18 सितंबर तक इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मरम्मत का प्रशिक्षण चला था। इसमें 54 बंदियों ने भाग लिया था। रोजाना दो घंटे उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मरम्मत कार्य सिखाया जाता था। एक माह तक चले इस प्रशिक्षण में कई बंदियों ने महारत हासिल कर ली। वह बल्ब, पंखा, मिक्सी, प्रेस और अन्य उपकरणों की मरम्मत करना सीख गए। इसके बाद सभी बंदियों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया गया था। तब से जेल में जो भी उपकरण खराब होता है तो जेल के बंदी ही उसकी मरम्मत कर देते हैं।
विज्ञापन

जेलर रणंजय सिंह ने बताया कि जेल के बंदी कई उपकरणों की मरम्मत कर रहे हैं। जेल की हर बैरक में सीएफएल बल्ब लगे हैं। आए दिन कोई न कोई बल्ब खराब हो जाता है। अब उस बल्ब को फेंका नहीं जाता। जेल में ही उसे ठीक करके दोबारा प्रयोग में लाया जाता है। केवल बंदियों को उसका सामान लाकर दे दिया जाता है। वैसे ही पंखे आदि की मरम्मत के लिए उन्हें तार दे दिया जाता है, जिससे वह पंखे की मोटर को दोबारा बनाकर सही कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed