फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jagmgaaga coir village with electricity before Diwali

दिवाली से पहले बिजली से जगमगाएगा जटा गांव

Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jagmgaaga coir village with electricity before Diwali
दिवाली से पहले बिजली से जगमगाएगा जटा गांव - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
उसावां ब्लाक के लोहिया गांव जटा में एक सप्ताह के अंदर विद्युतीकरण करने के कमिश्नर के निर्देश के दो दिन बाद सीडीओ ने शुक्रवार को गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि विद्युतीकरण कराने में अभी भी देरी से काम हो रहा है। इस पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता मधुप श्रीवास्तव को दिवाली से पहले गांव में बिजली सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

सीडीओ ने गांव में बने शौचालयों का निरीक्षण किया तो पाया कि 40 शौचालय विभाग की ओर से बनवाए गए हैं, जबकि केवल सात-आठ परिवारों के घरों में शौचालयों की कमी है, जिन्हें बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम प्रधान से कहा कि वह टीम बनाकर लोगों को शौचालय उपयोग में लाने के लिए जागरूक करें और खुले में शौच जाने वालों को रोकें। उन्होंने 10 दिन ओडीएफ कराने के निर्देश दिए। साथ ही गांव का संपर्क मार्ग ठीक कराने के लिए कहा और सीसी रोड का निरीक्षण किया। वहीं, गांव के लिए स्वीकृत हो चुके पंचायत घर को जल्द बनवाने के लिए कहा। 
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ ने इंदिरा आवासों को चेक किया और स्कूल भवन निर्माण के लिए कहा। फिर लोहिया आवासों का निरीक्षण किया। कुछ लोगों के घरों में प्लास्टर और खिड़की न होने पर वह बिफर गए और लाभार्थियों से तुरंत निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए। अन्यथा की स्थिति में धनराशि की रिकवरी की चेतावनी दी। मौके पर पहुंचे उसावां पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीपी आर्य को फटकार लगाते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था करें। इस मौके पर तहसलीदार रनवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी बलवंत सिंह, डीपीओ निर्मल शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किताबों के नाम नहीं बता सके तीन मास्साब
उसहैत। सीडीओ ने गांव में बेसिक शिक्षा का हाल जानने के लिए प्राइमरी स्कूल जटा में पहुंचे। वहां पर पता चला कि बच्चे झोपड़ी में पढ़ाई कर रहे हैं और स्कूल गंगा के कटान में बह गया। इस वजह से बच्चे प्रेमी नगला गांव में पढ़ने जाने लगे हैं। इस पर उन्होंने शिक्षकों की फटकार लगा दी। सीडीओ शिक्षकों से कक्षाओं में संचालित होने वाली किताबों के नाम पूछे, तो वे लोग बगले झांकतने नजर आए। इस पर सीडीओ ने शिक्षकों से कहा कि तुम लोगों को सस्पेंड कर दिया जाए क्या? हालांकि बाद में शिक्षा में सुधार करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed