फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   jaam

जाम की गिरफ्त में आ रहे हैं शहर के प्रवेश मार्ग

Tue, 17 Feb 2015 12:22 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 17 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
jaam
 शहर के प्रवेश मार्गों समेत कई प्रमुख मार्ग जाम से बुरी तरह फंसने लगे हैं जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। जाम के हालात कुछ खास समय पर अधिक बनते हैं। यातायात पुलिस इस दुर्गति से लोगों को उबारने में मुश्किल महसूस कर रही है। यही वजह है कि तमाम प्रयासों के बाद भी लोगों को यातायात में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एंबुलेंस, अगिभनशमन और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए यह हालात बेहद गंभीर हैं।
विज्ञापन


प्रवेश मार्ग-एक
नवादा तिराहा
शहर की उत्तर दिशा के प्रवेश मार्ग पर तिराहा है। बरेली, आंवला-चंदौसी की ओर से आने वाले मार्ग शहर को जोड़ते हैं। इससे यहां वाहनों की संख्या अधिक होती है। पहले पुलिस ने यहां रेड लाइट लगवाई। वह भी खत्म हो गई है। इस मार्ग पर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद और बरेली-मथुरा राजमार्ग मिलते हैं। सुबह-शाम यहां सर्वाधिक भीड़ रहती है। बरेली कॉलेज के छात्रों के अलावा स्थानीय कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की गाड़ियां आती जाती हैं। कई कर्मचारी अपडाउन करते हैं।
विज्ञापन


प्रवेश मार्ग-दो
लालपुल तिराहा
शहर के पश्चिम-दक्षिण के इस प्रवेश मार्ग पर लालपुल तिराहा से तीन राज्यमार्ग जुड़ते हैं। इसलिए इस प्रवेश मार्ग पर जाम लगना आम बात है। बरेली-मथुरा, बदायूं-मेरठ और बदायूं-बिजनौर राजमार्गों को यात्री वाहन और माल वाहनों का निकलना मुश्किल भरा होता है। यहां जाम के कारण कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। पुलिस चौकी पास होने पर भी यहां जाम के निराकरण को कोई प्रयास नहीं होता।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश मार्ग-तीन
मंडी चौराहा
शहर के पूरब दिशा में प्रवेश मार्ग पर पुलिस चौकी के पास चौराहा जाम की गिरफ्त में रहता है। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग होने के कारण महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां से अलापुर और ककराला की ओर रास्ते बंट जाते हैं। वहीं शहर के ओवरब्रिज निर्माण की वजह से भारी वाहनों को दातागंज रोड से जुड़ने वाले मार्ग को भी अस्थायी तौर पर इससे जोड़ दिया गया है, लेकिन यह अस्थायी मार्ग बेहद खराब है। मंडी से व्यापारिक ट्रकों के आवागमन और कई विद्यालयों की बसों का संचालन भी इस ओर से होता है।  


अतिक्रमण भी जाम की वजह
शहर के सभी प्रवेश मार्ग अतिक्रमण से घिरे हुए हैं। यह वजह भी खास है। कई बार इन स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए हैं, लेकिन इस एरिया के लोग बार-बार अतिक्रमण कर लेते हैं।



नगर पालिका की ओर से जल्दी ही महत्वपूर्ण स्थलों पर ट्रैफिक लाइट लगवाई जाएंगी। बिजली न रहने पर जेनरेटर से इसका संचालन होगा। रही अतिक्रमण हटवाने की बात तो इसके लिए प्लान कर प्रमुख मार्ग साफ कराए जाएंगे। ओवरब्रिज बन जाने के बाद जाम की समस्या हल होगी।
- अशोक श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन/ प्रशासक नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed