फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It was the elder brother who killed Vikas after seeing him in an objectionable condition with his wife.

Budaun News: पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लेनेे पर बड़े भाई ने ही की थी विकास की हत्या

Sun, 29 Oct 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
It was the elder brother who killed Vikas after seeing him in an objectionable condition with his wife.
बिल्सी कोतवाली में आरोपी प्रवीन कुमार।स्रोत-पुलिस
बदायूं/बिल्सी। बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में गला घोंटकर मारे गए 16 वर्षीय छात्र विकास यादव की हत्या उसके सगे बड़े भाई ने ही की थी। उसने विकास को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। यह दावा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद किया है। शनिवार शाम उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कक्षा आठ के छात्र विकास यादव का शव 24 अक्तूबर को बाजरे के खेत में पड़ा मिला था। उसकी अंगोछा से गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पिता का कहना था कि विकास एक दिन पहले लापता हो गया था। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव उनके ही बाजरे के खेत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

तभी से थाना पुलिस मामले का खुलासा करने में जुटी थी। पुलिस ने तमाम लोगों से पूछताछ की। परिवार वालों से भी जानकारी जुटाई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि लापता होने के दिन विकास को उसके बड़े भाई के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने भाई को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल पुलिस, आरोपी भाई ने बताया कि विकास के उसकी पत्नी से संबंध थे। उसने दो बार विकास को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। उसे समझाया भी लेकिन वह नहीं माना। इस पर उसने विकास की हत्या की योजना बना ली। वह 23 अक्तूबर को विकास को दवा दिलाने के बहाने परौली ले गया। रास्ते में उसने विकास को गांजे की चिलम पिलाई। नशा हो जाने पर अपने बाजरे के खेत में ले जाकर अंगोछा से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed