फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It is very important to defeat BJP, unite like Ghosi: Shivpal

भाजपा को हराना बहुत जरूरी, घोसी की तरह एकजुट हो जाओ : शिवपाल

Sat, 16 Mar 2024 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
It is very important to defeat BJP, unite like Ghosi: Shivpal
सहसवान में रोड शो करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव ​​शिवपाल सिंह यादव। संवाद
सहसवान (बदायूं)। सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बदायूं में चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को जनता से सीधा संवाद किया। घोसी चुनाव की याद दिलाते लोगों से कहा कि जैसे वहां की जनता ने भाजपा को बेईमानी नहीं करने दी, वैसे ही आप भी एकजुटता दिखाइए। इस वक्त भाजपा को हराना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

बदायूं से गुन्नौर जाते समय सहसवान में कार में खड़े होकर वह लोगों से रूबरू हुए। शहबाजपुर पुलिस चौकी के सामने एकत्र लोगों ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए अखिलेश यादव ने उन्हें यहां भेजा है। फिर मुलायम सिंह यादव का नाम लेकर उन्होंने मतदाताओं से अपना रिश्ता जोड़ा।
विज्ञापन

बोले- नेता जी को आपने एक बार नहीं कई बार जिताया। एमएलए व एमपी बनाया। रामगोपाल यादव और फिर धर्मेंद्र यादव को भी जिताया। पिछला चुनाव तो धर्मेंद्र यादव बेईमानी की वजह से हार गए, पर हम तो चेत गए हैं। हमें तो राजनीति करते करते 43 साल हो गए। छह बार विधायक रह लिए, मंत्री भी बन चुके। हमने तो कई बार सरकारें बनाई हैं और गिराई हैं। हमें बदायूं के साथ इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद और पूर्वांचल की कई सीटें जिताना है। अभी घोसी में जिताया है, वहां पर तीस मंत्री और दो उप मुख्यमंत्री गए थे बेईमानी के लिए। मैं अकेला पहुंचा था, आसपास के जिलों के कार्यकर्ता हमारे साथ थे। तब भी हमने भाजपा को हराया। वहां की जनता एक हो गई थी। आपको भी एक हो जाना है। आप बताओ सब लोग एकजुट हो जाओगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज आई कि अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ जिताएंगे। शिवपाल ने संवाद करते हुए फिर पूछा कि परेशानी है? युवाओं को रोजगार मिला?, विकास हुआ? लोगों ने कहा नहीं। बीजेपी झूठ की राजनीति करती है, जबकि समाजवादी समाज के हित की बात करती है। इसके बाद शिवपाल यादव गुन्नौर की ओर बढ़ गए। विधायक बृजेश यादव ने भी जनता को संबोधित किया। शिवपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।



कई स्थानों पर हुआ स्वागत
सहसवान। सपा के नगर अध्यक्ष शादाब, नवाब मियां हाफिज इरफान, जहांगीराबाद चौराहे पर विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष नवाब सिंह यादव, अकबराबाद चौराहे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नेम सिंह यादव, राहुल यादव, अमन असलम ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। आदित्य यादव, अमान मुर्तजा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed