{"_id":"6a5542ad7ff64e759104de15","slug":"it-is-ashadha-amavasya-today-the-rising-water-level-in-the-ganga-is-a-cause-for-alarm-badaun-news-c-123-1-bdn1010-168320-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आषाढ़ अमावस्या आज, डरा रहा गंगा में बढ़ रहा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आषाढ़ अमावस्या आज, डरा रहा गंगा में बढ़ रहा जलस्तर
Tue, 14 Jul 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
उसहैत। आषाढ़ अमावस्या स्नान से पहले गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा में पानी बढ़ने का कारण तीन दिन में हुई भारी बारिश को माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को होने वाले स्नान से पहले अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं।
नरौरा बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। उसहैत क्षेत्र में लगभग 35 तटवर्ती गांव ऐसे हैं जो पूरी तरह या आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित रहते हैं। इसमें कुछ गांव गंगा पार भी हैं, गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही इन गांवों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ने लगा है। इधर, घाटों पर स्नान पर्व की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को अमावस्या होने के कारण यहां के गंगा घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। यहां के गंगा घाट की सभी सीढि़यां पानी में डूब चुकी हैं।
-- -
प्रशासन मुस्तैद, दो स्टीमर लगाए
अटैना घाट, सरेली घाट और भुंडी घाट पर श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं, लेकिन दो दिन पहले से गंगा के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। तीनों घाटों पर पानी ऊपर तक आ चुका है। इसके चलते सकुशल गंगा स्नान संपन्न कराना चुनौती पूर्ण रहने वाला है। वहीं, अटेना गंगा घाट पर एसडीआरएफ ने डेरा डाल दिया है। नारायण आश्रम में एसडीआरएफ के जवान पहुंच गए हैं। सोमवार को उन्होंने गंगा में उतरकर पानी की थाह का आंकलन किया। अटेना स्नान घाट पर तो पानी बढ़ जाने के कारण सभी सीढि़यां डूब गई हैं। कछला गंगा घाट पर जलस्तर 161.66 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, दो स्टीमर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -
रामगंगा के चार घाटों पर आज पहुंचेंगे स्नानार्थी
दातागंज। रामगंगा के घाटों पर अमावस्या स्नान को लेकर इंतजाम शुरू हो गए हैं। 15 हजार तक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मुंडन संस्कार और अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराने के लिए भी तैयारी की गईं हैं। तहसील क्षेत्र में रामगंगा किनारे बेला डांडी, नगरिया खनू, हजरतपुर और मुढ़ा पुख्ता में स्नान घाटों पर बड़ी संख्या में स्नानार्थियों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने इस बार स्नान घाटों पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। नाव और मोटरवोट भी लगाई गई हैं। गोताखोरों की तैनाती भी की गई है। संवाद
-- --
वर्जन-
तहसील क्षेत्र के सभी गंगा और रामगंगा घाटों पर पूरी निगरानी रहेगी। गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गहरे पानी का आंकलन कराके वहां लाल झंडियों के संकेतक लगाए गए हैं। पुलिस प्रशासन को भी पूरी सतर्कता रखने को कहा गया है। अधिकारी घाटों पर तैनात कर्मियों से लगातार संपर्क में रहेंगे।
-विनोद कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कछला गंगा घाट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
फोटो- 5
बदायूं। आषाढ़ अमावस्या गंगा स्नान पर्व को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित स्थलों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही स्नान पर्व के दौरान यातायात सुचारु रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, उझानी सीओ सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद