फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Islam has given women rights only 14 hundred years ago

इस्लाम ने 14 सौ साल पहले ही दिए हैं महिलाओं अधिकार

Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Islam has given women rights only 14 hundred years ago
मुस्लिम पर्सनल लॉ - फोटो : अमर उजाला
- जमात-ए-इस्लामी हिंद की ओर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
विज्ञापन

- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया शरीयत कानून

जमात ए इस्लामी हिंद की ओर से चलाए जा रहे मुस्लिम पर्सनल लॉ जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को नगर के अल फरिया हॉस्पिटल में सभा हुई। इसमें महिलाओं के अधिकार और शरीयत विषय पर मुख्य अतिथि मौलाना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ. अरशद जमाल नदवी ने कहा कि कानून ए शरीयत को लेकर यह गलतफहमी फैलाई जाती है कि इस्लाम में औरतों को कमतर समझा जाता है, सच्चाई इसके विपरीत है। हम इस्लाम का अध्ययन करें तो पता चलता है कि इस्लाम ने महिलाओं को 14 सौ साल पहले वह मुकाम दिया, जो आज के कानून भी नहीं दे पाए।
उन्होंने कहा कि जिस वक्त बच्चियों को जिंदा मार दिया जाता था, उस वक्त हजरत मोहम्मद सलल्लाहो अलैहे वसल्लम ने उन्हें जीने का अधिकार दिलाया। वर चुनने के मामले में इस्लाम ने स्त्री को यह अधिकार दिया है कि वह किसी के विवाह प्रस्ताव को स्वेच्छा से स्वीकार या अस्वीकार कर सकती है। इस्लामी कानून के अनुसार किसी स्त्री का विवाह उसकी स्वीकृति के बिना या उसकी मर्जी के विरुद्ध नहीं किया जा सकता। बीवी के रूप में भी इस्लाम औरत को इज्जत और अच्छा ओहदा देता है। कोई पुरुष कितना अच्छा है, इसका मापदंड इस्लाम ने उसकी पत्नी को बना दिया है। इस्लाम कहता है अच्छा पुरुष वहीं है जो अपनी पत्नी के लिए अच्छा है। यानी इंसान के अच्छे होने का मापदंड उसकी हमसफर है। 
विज्ञापन

असहद जमाल नदवी ने कहा कि संपत्ति में अधिकार-औरत को बेटी के रूप में पिता की जायदाद और बीवी के रूप में पति की जायदाद का हिस्सेदार बनाया गया। यानी उसे साढ़े 14 सौ साल पहले ही संपत्ति में ये अधिकार दे दिया गया। मंडल अध्यक्ष अतीक अहमद शफीक इस्लाही, सरफराज अब्बासी, आमिर खान, इम्तियाज अहमद, आबिद अब्बासी, हम्माद इम्तियाज का विशेष योगदान रहा। मुख्य रूप से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य डॉ. यासीन उस्मानी, मौलाना तस्लीम मियां कादरी प्रबंधक मदरसा आलिया कादरिया, एडवोकेट सफीरउद्दीन बार एसोसिएशन बदायूं, मुफ्ती सगीर अहमद प्रबंधक मदरसा कुल्लीअतुल बनाक,  डॉ. संजीदा आलम प्रदेश अध्यक्ष जमात ए इस्लामी हिंद और महिला प्रकोष्ठ की अस्मा इम्तियाज ने भी विचार रखे। रियाज अहमद ने सबका आभार प्रकट किया। संचालन  डॉ. इत्तेहाद आलम और मोहम्मद मुस्लिम अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed