Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   investigation starts misdeed charges against the sub inspector in Budaun

Budaun: दरोगा पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच शुरू, अफसरों ने देखे सीसीटीवी फुटेज, पीड़िता के लिए बयान

Thu, 03 Jul 2025 02:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 02:10 PM IST
सार

कादरचौक थाने में तैनात रहे दरोगा पर अपहृत किशोरी ने छेड़खानी व दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह को सौंपी है।

विज्ञापन
investigation starts misdeed charges against the sub inspector in Budaun
कादरचौक थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाने में तैनात रहे दरोगा पर लगे दुष्कर्म के आरोप की जांच शुरू हो गई है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह को सौंपी है। बुधवार को सीओ उझानी के साथ सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय कादरचौक थाने पहुंचे। दोनों ने थाने के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। सिपाहियों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा पीड़ित किशोरी के भी बयान दर्ज किए गए। दरोगा के कमरे का निरीक्षण किया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


कादरचौक थानाक्षेत्र के एक गांव की अपहृत किशोरी ने थाने में तैनात रहे एक एसआई पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। मंगलवार शाम न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने किशोरी को परिजनों को सुपुर्द किया। तब उसने एसआई की करतूत को परिजनों के सामने बयां किया। उसने बताया कि नौ जून की देर शाम को उसे भमुइया गांव निवासी मुज्जकिर, इस्माईलुपर निवासी पप्पू और ममता अगवा कर ले गए थे। एसआई व पुलिस टीम ने उसे तमिलनाडु से पकड़ा। तमिलनाडु से लाते समय ट्रेन में उसके साथ एसआई ने छेड़खानी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्यार...पंचायत और फिर धोखा: दुल्हन बनकर इंतजार करती रही प्रेमिका, बरात लेकर नहीं आया प्रेमी; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है 21 जून को उसे कादरचौक थाने लाया गया। एसआई उसे अपने कमरे में ले गया। डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी दी। उसे 23 जून को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। यहां भी उसे चुप रहने की धमकी दी, लेकिन किशोरी ने दावा किया है उसने कोर्ट में एसआई के खिलाफ दुष्कर्म के बयान दर्ज कराए हैं। जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया है। किशोरी के बयान के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है। 

Trending Videos

एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ उझानी को सौंपी है। बुधवार को सीओ उझानी व सीओ सिटी कादरचौक थाने पहुंचे। यहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। 21 जून को किशोरी कहां-कहां गई और बैठी। कितने समय तक वह थाने के अंदर रही। किसके साथ रही। इन सब बिंदुओं पर जांच की गई है। 

एसआई के साथ तमिलनाडु गई महिला कांस्टेबल पूजा ढाका व कांस्टेबल मोहित कुमार के भी बयान दर्ज किए गए। उनसे ट्रेन में किशोरी किसके साथ थी, इस बारे में बयान लिए गए। अधिकारियों ने एसआई के कमरे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ट्रांसफर के बाद शाहजहांपुर जा चुके एसआई से भी संपर्क कर बदायूं आकर बयान दर्ज कराने को कहा। 

यह भी पढ़ें- UP: ट्रेन में छेड़खानी... थाना परिसर में किया दुष्कर्म, बदायूं में अपहृत किशोरी ने दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप

सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। एसआई पर लगे आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाने के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच व दो पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

बरेली की एसपी दक्षिणी ने दर्ज किए किशोरी के बयान
डीआईजी बरेली अजय साहनी के निर्देश पर बुधवार शाम बरेली की एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा कादरचौक थाने पहुंची। उन्होंने किशोरी के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने तमिलनाडु से लेकर थाने तक एसआई के व्यवहार के बारे में बताया। अधिकारियों ने सभी के बयान अलग-अलग बैठाकर दर्ज किए है। करीब एक घंटे तक सभी से जानकारी ली गई। एसपी अंशिका वर्मा ने बताया कि उन्होंने पीड़िता के गोपनीय बयान दर्ज किए है। वह अपनी रिपोर्ट डीआईजी को सौपेंगी। 

ढाई लाख रुपये में बेचने का आरोप 
किशोरी के परिजनों ने ममता और पप्पू पर आरोप लगाया कि उसने मुज्जकिर के हाथ उनकी को ढाई लाख रुपये में बेटी बेचा था। पुलिस ने आरोपी मुज्जकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पप्पू और ममता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले में सामाजिक संगठनों ने मामला दूसरे समुदाय का होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने का घेराव किया था। आरोप है कि पप्पू को बचाने में पुलिस जुटी है।

बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि कादरचौक थाने में एक दरोगा पर उसी क्षेत्र की किशोरी ने आरोप लगाया है। इसकी जांच के लिए महिला आईपीएस अधिकारी को भेजा गया था। उनसे सभी बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट तलब की गई है, महिला अधिकारी की रिपोर्ट और वस्तुस्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed